Search

 
 
 

कोडरमा: बेटे के जन्मदिन की तैयारी कर रही महिला की छत से गिरकर मौत, पसरा मातम

जिले के कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत इंदरवा गांव में मंगलवार को एक दुखद हादसा सामने आया, जहां एक महिला की छत से गिरने के कारण मौत हो गई. मृतका की पहचान मीना देवी के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वह अपने छोटे बेटे के पहले जन्मदिन की तैयारियों में व्यस्त थीं, तभी यह हादसा हो गया.
 

Koderma : जिले के कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत इंदरवा गांव में मंगलवार को एक दुखद हादसा सामने आया, जहां एक महिला की छत से गिरने के कारण मौत हो गई. मृतका की पहचान मीना देवी के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वह अपने छोटे बेटे के पहले जन्मदिन की तैयारियों में व्यस्त थीं, तभी यह हादसा हो गया.

 

परिजनों के अनुसार, मीना देवी घर की छत पर कुछ काम कर रही थीं. इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गईं. गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट आई. आनन-फानन में परिजन उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल, कोडरमा लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

 

घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया. उनका कहना था कि यदि समय पर और सही तरीके से इलाज मिलता, तो महिला की जान बच सकती थी. हंगामे के दौरान अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

 

सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. इधर, गांव में इस घटना के बाद मातम पसरा हुआ है. जिस घर में बेटे के पहले जन्मदिन की खुशियां मनाने की तैयारी चल रही थी, वहां अब शोक का माहौल है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही