Search

 
 
 

कोल्‍हान विश्‍वविद्यालय: बीसीए के छात्र परेशान कैसे भरें एसएससी-सीजीएल एग्जाम का फार्म

 
Chaibasa (Sukesh Kumar): कोल्हान विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने अभी तक वोकेशनल कोर्स बीसीए छठे सेमेस्टर का परिणाम नहीं किया है. यदि 13 अक्टूबर से पहले परिणाम जारी नहीं होगा तो सैकड़ों विद्यार्थी एसएससी-सीजीएल (Staff Selection Commission Combined Graduate level Exam) के लिये अयोग्य हो जाएंगे. एसएससी-सीजीएल का फार्म भरने की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर तक है. इसे भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-dhullu-and-jaleshwar-supporters-clashed-again-youth-injured-in-firing-serious/">धनबाद

: फिर भिड़े ढुल्लू व जलेश्वर समर्थक, फायरिंग में युवक घायल, गंभीर

24 अगस्त को ही संपन्‍न हो चुकी है बीसीए छठे सेमेस्टर की परीक्षा

बीसीए के विद्यार्थी अमर मौर्या ने कहा कि 24 अगस्त 2022 को बीसीए छठे सेमेस्टर की परीक्षा संपन्‍न हो चुकी है. एक महीने से ज्यादा समय बीतने के बावजूद अब तक रिजल्ट प्रकाशित नहीं किया गया है. इस वक्त एसएससी-सीजीएल का फॉर्म निकला हुआ है. जिसमें इस बार काफी बड़ी संख्‍या में वैकेंसी है. लेकिन रिजल्ट 13 अक्टूबर 2022 से पहले प्रकाशित नहीं हुआ तो कोल्‍हान विश्‍वविद्यालय के सभी विद्यार्थी इसके लिये अयोग्य हो जाएंगे.

कई कॉलेज से इंटरनल मार्क्स नहीं मिलने के कारण विलंब: परीक्षा नियंत्रक

इस मामले पर कोल्हान विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. अजय कुमार चौधरी ने कहा कि वोकेशनल कोर्स बीसीए का परिणाम अविलंब जारी कर दिया जाएगा. संभवत: इसे 13 अक्टूबर को ही जारी होना है. परीक्षा विभाग की ओर से पूरा प्रयास किया जा रहा है. कई कॉलेज की ओर से इंटरनल मार्क्स नहीं भेजा गया है, जिसके कारण विलंब हो रहा है. इसे भी पढ़ें: दिल्ली">https://lagatar.in/the-chairperson-of-delhi-commission-for-women-received-rape-threats-tweeted-about-sajid-khan/">दिल्ली

महिला आयोग की अध्यक्ष को मिली रेप की धमकी, साजिद खान को लेकर किया था ट्वीट
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही