Search

 
 
 

कोल्हान की बेटी सौम्या ने MBBS व NEET PG दोनों में दर्ज की बड़ी उपलब्धि

एमजीएम कोल्हान विश्वविद्यालय की मेधावी छात्रा डॉ सौम्या भारती को MBBS में सर्वोत्तम प्रदर्शन के लिए स्वर्ण पदक प्रदान किया गया. विशेष दीक्षांत समारोह में राज्यपाल और विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति संतोष गंगवार ने उन्हें यह सम्मान सौंपा.
 

Jamshedpur : एमजीएम कोल्हान विश्वविद्यालय की मेधावी छात्रा डॉ सौम्या भारती को MBBS में सर्वोत्तम प्रदर्शन के लिए स्वर्ण पदक प्रदान किया गया. विशेष दीक्षांत समारोह में राज्यपाल और विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति संतोष गंगवार ने उन्हें यह सम्मान सौंपा.

 

डॉ सौम्या ने विश्वविद्यालय स्तर पर टॉप करने के साथ-साथ NEET PG 2025 में ऑल इंडिया रैंक 1038 हासिल कर अपनी प्रतिभा का प्रभाव राष्ट्रीय स्तर पर भी दर्ज कराया है.

 

चिकित्सा शिक्षा में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली सौम्या प्रतिष्ठित शैक्षणिक परिवार से आती हैं. वह तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो के एन दुबे की पौत्री और स्वर्गीय दिनानाथ दुबे व अनिता दुबे की पुत्री हैं. उनका पैतृक गांव बरांव, चैनपुर, पलामू है, जहां से उन्हें निरंतर प्रेरणा मिलती रही.

 

उनकी इस उपलब्धि से परिवार, शिक्षकों और विश्वविद्यालय समुदाय में खुशी का माहौल है. सौम्या ने आगे भी समाज की सेवा को अपना लक्ष्य बताया है, जो कई युवाओं के लिए प्रेरणा बनी है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही