Search

 
 
 

क्रेमलिन का अमेरिका को ऑफर, ईरान का संवर्धित यूरेनियम रूस रखने को तैयार

अहम बात यह है कि ईरान के साथ युद्ध खत्म करने के लिए संवर्धित यूरेनियम को सौंपना अमेरिका की प्रमुख शर्तों में शामिल है. अमेरिका ईरान के परमाणु प्रोग्राम को पूरी तरह समाप्त करना चाहता है. यह देखते हुए रूसी राष्ट्रपति भवन (क्रेमलिन) का बयान सामने आया है.
 

Moscow : अमेरिका-ईरान के बीच हुई इस्लामाबाद वार्ता विफल होने के बाद सोमवार को रूस ने बड़ा बयान दिया है. उसने कहा है कि जरूरत पड़ने पर शांति समझौते के तहत वह ईरान का संवर्धित यूरेनियम अपने यहां रखने के लिए तैयार है.  

 

अहम बात यह है कि ईरान के साथ युद्ध खत्म करने के लिए संवर्धित यूरेनियम को सौंपना अमेरिका की प्रमुख शर्तों में शामिल है. अमेरिका ईरान के परमाणु प्रोग्राम को पूरी तरह समाप्त करना चाहता है. यह देखते हुए रूसी राष्ट्रपति भवन (क्रेमलिन) का बयान सामने आया है.

 

रूस भविष्य में ईरान-अमेरिका के बीच होने वाले किसी शांति समझौते के तहत ईरान के संवर्धित यूरेनियम को अपने यहां रखने के लिए तैयार है. हालांकि रूस पूर्व में भी ऐसा प्रस्ताव रख चुका है, 


क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने सोमवार को एक बार फिर यह प्रस्ताव दिया. दिमित्री पेसकोव ने पत्रकारों को याद दिलाया कि यह प्रस्ताव राष्ट्रपति (पुतिन) ने अमेरिका सहित अन्य देशों के साथ बातचीत में दिया था. यह प्रस्ताव अब भी कायम है.

 

 हालांकि पेसकोव ने अमेरिकी राष्ट्रपति की उस धमकी की आलोचना की, जिसमें उन्होंने होर्मुज स्ट्रेट पर नाकेबंदी लगाने की बात कही है. पेसकोव के अनुसार  इस तरह के कदम से अंतरराष्ट्रीय बाजारों पर नकारात्मक असर पडेगा. 

 

सूत्रों के अनुसार ईरान के साथ युद्ध के दौरान मार्च में डोनाल्ड ट्रंप के साथ फोन पर हुई बातचीत में व्लादिमीर पुतिन ने  ट्रंप को प्रस्ताव दिया था कि युद्ध खत्म करने के  लिए ईरान के संवर्धित यूरेनियम को रूस ले जाया जा सकता है.

 

लेकिन ट्रंप ने पुतिन के इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया था. एक अमेरिकी अधिकारी के अनुसार यह पहली बार नहीं है जब रूस का यह प्रस्ताव आया है.   
 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही