Search

 
 
 

झूलन महोत्सव के रूप में मनाई जाएगी कृष्ण जन्माष्टमी

पुंदाग स्थित श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर मे 16 अगस्त को श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाया जाएगा.
 

Ranchi : पुंदाग स्थित श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में 16 अगस्त को श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाया जाएगा. यह पर्व आस्था और श्रद्धा के साथ सम्पन्न होगा. इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान होगा. इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगे. जिसमें श्रद्धालुओं की भागीदारी ज्यादा रहेगी. 

 

ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल एवं प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि मंदिर को विशेष रूप से रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है. विभिन्न फूलों से मंदिर की सजावट हो रही है. जन्माष्टमी की पूर्व संध्या से ही भजन-कीर्तन शुरू हो जाएगी. प्रभु श्रीकृष्ण के बाल लीलाओं का गुणगान आरंभ हो जाएगा, जो रातभर चलेगा.

 

भक्तों द्वारा झूले में विराजमान बाल गोपाल को झुलाया जाएगा, जिसे झूलन महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा. रात्रि 12 बजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की आरती दिखाई जाएगी. ठाकुर जी को छप्पन भोग का प्रसाद चढ़ाया जाएगा. इसके उपरांत भक्तों के बीच प्रसाद बांटा जाएगा.

 

भजन गायकों एवं महिला समिति द्वारा सुंदर भजन प्रस्तुति दी जाएगी. इस आध्यात्मिक आयोजन से न केवल भक्तों को प्रभु की भक्ति में लीन होने का अवसर मिलेगा, बल्कि यह पर्व सामाजिक एकता और सांस्कृतिक समृद्धि का प्रतीक  भी बनेगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही