Search

 
 
 

द ट्रेटर्स 2 की विनर बनी क्रिस्टल डिसूजा -रिदा थराना, ट्रॉफी के साथ जीता 66 लाख रुपये प्राइज मनी

Lagatar Desk : फिनाले मिशन से पहले ही ट्रेटर्स क्रिस्टल डिसूजा और रिदा थराना ने मल्लिका शेरावत को गेम से बाहर कर दिया. इसके बाद फिनाले में दलीप ताहिल, शालिनी पासी, साहिल सलाथिया, रिदा थराना और क्रिस्टल डिसूजा बचे थे.
 
द ट्रेटर्स 2 की विनर बनी क्रिस्टल-रिदा

Lagatar Desk : रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स 2’ को  इसकी विनर मिल चुका है. बीती रात फिनाले में क्रिस्टल डिसूजा और रिदा थराना ने शानदार खेल दिखाते हुए शो की ट्रॉफी के साथ 66 लाख रुपये की प्राइज मनी अपने नाम की. 


फिनाले से पहले मल्लिका शेरावत का हुआ मर्डर

फिनाले मिशन से पहले ही ट्रेटर्स क्रिस्टल डिसूजा और रिदा थराना ने मल्लिका शेरावत को गेम से बाहर कर दिया. इसके बाद फिनाले में दलीप ताहिल, शालिनी पासी, साहिल सलाथिया, रिदा थराना और क्रिस्टल डिसूजा बचे थे.

 

इसके बाद फाइनलिस्ट ने आखिरी मिशन पूरा किया. इस टास्क में उन्हें ऊंटों पर रखे बैग से सोने की ईंटें ढूंढनी थीं. उस समय तक प्राइज मनी 48.40 लाख रुपये थी. फाइनल मिशन के जरिए कंटेस्टेंट्स ने 17.60 लाख रुपये और जोड़ लिए, जिसके बाद कुल प्राइज मनी 66 लाख रुपये हो गई.

 

क्रिस्टल ने चली चाल, दलीप ताहिल हुए आउट

आखिरी मिशन के बाद ‘सर्कल ऑफ शक’ का राउंड हुआ. इस दौरान साहिल सलाथिया और दलीप ताहिल के बीच जमकर बहस देखने को मिली. वहीं, शालिनी पासी ने भी दलीप की ओर से दूसरे कंटेस्टेंट्स को लेकर की गई कुछ टिप्पणियों पर नाराजगी जताई.


दूसरे राउंड में क्रिस्टल का मास्टरस्ट्रोक

फिनाले के दूसरे राउंड में क्रिस्टल ने एक बार फिर अपनी समझदारी दिखाई. उन्होंने ‘ट्रस्ट’ का विकल्प चुना और रिदा ने भी उनका साथ देते हुए ‘ट्रस्ट’ चुना. वहीं, शालिनी पासी ने ‘शक’ का विकल्प चुना.इसके बाद एक और वोटिंग राउंड हुआ. शालिनी ने रिदा के खिलाफ वोट किया, जबकि क्रिस्टल और रिदा ने मिलकर शालिनी के खिलाफ वोट किया. इसके चलते शालिनी भी गेम से बाहर हो गईं.आखिर में सिर्फ दो ट्रेटर्स क्रिस्टल डिसूजा और रिदा थराना बचीं और दोनों ने मिलकर ‘द ट्रेटर्स 2’ की ट्रॉफी अपने नाम कर ली.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही