Search

 
 
 

थाना प्रभारी पर होमगार्ड जवान से मारपीट का आरोप, एसोसिएशन नाराज, जयराम महतो ने जताया विरोध

Hazaribagh :  एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव राजीव कुमार तिवारी ने विधायक जयराम महतो से फोन पर बातचीत कर पूरे मामले की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि संबंधित थाना प्रभारी पर होमगार्ड जवान मनोज कुमार के साथ मारपीट करने का आरोप है.
 
होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन ने विरोध जताया

Hazaribagh : हजारीबाग जिले में तैनात होमगार्ड जवान मनोज कुमार के साथ थाना प्रभारी द्वारा कथित तौर पर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है.घटना को लेकर झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन ने नाराजगी जताई है. वहीं डुमरी विधायक जयराम महतो ने भी मामले को गंभीर बताते हुए जवान को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया है.

 

एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव राजीव कुमार तिवारी ने विधायक जयराम महतो से फोन पर बातचीत कर पूरे मामले की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि संबंधित थाना प्रभारी पर होमगार्ड जवान मनोज कुमार के साथ मारपीट करने का आरोप है. एसोसिएशन के अनुसार मारपीट में जवान के शरीर पर चोटें आई हैं और एक उंगली में फ्रैक्चर हो गया है.

 

 

घटना की जानकारी मिलने के बाद विधायक जयराम महतो ने कहा कि होमगार्ड जवान भी पुलिस-प्रशासन के साथ अपनी ड्यूटी पूरी जिम्मेदारी से निभाते हैं. उनके साथ किसी भी तरह का कथित दुर्व्यवहार या मारपीट गंभीर विषय है. उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वाले थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग का समर्थन किया.

 

जयराम महतो ने कहा कि होमगार्ड जवानों के सम्मान और अधिकार से समझौता नहीं किया जा सकता. उन्होंने भरोसा दिलाया कि मामले में न्याय की मांग को लेकर एसोसिएशन की ओर से किए जाने वाले किसी भी लोकतांत्रिक और संवैधानिक प्रयास में उनका नैतिक समर्थन रहेगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही