Search

 
 
 

रांची रेल मंडल के कुलदीप शर्मा बने भारतीय रेलवे सीनियर पुरुष क्रिकेट टीम के कोच

Ranchi News: रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड (RSPB) द्वारा प्री-पार्टिसिपेशन कोचिंग कैंप का आयोजन किया जा रहा है. यह कैंप 15 सितंबर से 11 अक्टूबर 2026 तक खुर्दा रोड स्थित ईसीओआरएसए (ECoRSA) में चलेगा. कुलदीप शर्मा इसी कैंप में टीम का मार्गदर्शन करेंगे.
 
कुलदीप शर्मा (फाइल फोटो)

Ranchi News: रांची रेल मंडल के कोच कुलदीप शर्मा को भारतीय रेलवे की सीनियर पुरुष क्रिकेट टीम का कोच नियुक्त किया गया है. इस नियुक्ति से पूरे रांची मंडल और दक्षिण पूर्व रेलवे में खुशी का माहौल है.

इसे भी पढ़ें: 

रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड (RSPB) द्वारा प्री-पार्टिसिपेशन कोचिंग कैंप का आयोजन किया जा रहा है. यह कैंप 15 सितंबर से 11 अक्टूबर 2026 तक खुर्दा रोड स्थित ईसीओआरएसए (ECoRSA) में चलेगा. कुलदीप शर्मा इसी कैंप में टीम का मार्गदर्शन करेंगे.

 

दक्षिण पूर्व रेलवे, रांची मंडल से भारतीय रेलवे की सीनियर टीम के कोच बनने वाले वह पहले खिलाड़ी हैं. यह उपलब्धि उनके लंबे खेल अनुभव, समर्पण और कड़े परिश्रम का परिणाम है.

 

उनकी इस सफलता से मंडल के युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने की नई प्रेरणा मिलेगी. स्थानीय स्तर पर भी क्रिकेट प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलेगा.

 

मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) करुणा निधि सिंह और मंडल क्रीड़ा अधिकारी राजा ने कुलदीप शर्मा को इस उपलब्धि पर बधाई दी है. उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य और आगामी कैंप के लिए अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही