Sports News: स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए कुमामोतो मास्टर्स जापान सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गए है. शनिवार को 70 मिनट तक चले रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले में लक्ष्य सेन ने इंडोनेशिया के अलवी फरहान को 21-12, 15-21, 21-11 से हरा दिया.
इसे भी पढ़ें:
यह फरहान पर सेन की पहली जीत है, इससे पहले वे अपने दोनों मैच हार चुके थे. रविवार को फाइनल में उनका सामना जापान के कोकी वतानेबे और थाईलैंड के कुनलावुत वितिदसर्न के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा.
लक्ष्य सेन लगातार दूसरे बीडब्ल्यूएफ टूर टाइटल के करीब हैं. सेन इस महीने की शुरुआत में जर्मनी में हाइलो ओपन में टाइटल जीतने के बाद लगातार दूसरे बीडब्ल्यूएफ टूर फाइनल में पहुंच गए हैं इस तरह वे बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल्स (हांगकांग) के लिए क्वालिफाई करने की अपनी उम्मीदों को बेहद मजबूत कर लिया है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

