Search

 
 
 

कुंदन पाहन पुलिस टीम पर हमला करने के केस में बरी

रांची सिविल कोर्ट ने सरेंडर के बाद जेल में बंद नक्सली कुंदन पाहन को पुलिस की टीम पर हमला करने के मामले में साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया.
 

Ranchi : रांची सिविल कोर्ट ने सरेंडर के बाद जेल में बंद नक्सली कुंदन पाहन को पुलिस की टीम पर हमला करने के मामले में साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया. सिविल कोर्ट के अपर न्याययुक्त संजीव झा की कोर्ट में सुनवाई हुई. कुंदन पाहन की ओर से अधिवक्ता ईश्वर दयाल ने पक्ष रखा.

 

प्राथमिकी के मुताबिक पुलिस टीम पर जानलेवा हमले की यह घटना 24 अक्टूबर 2009 की है. पुलिस को सूचना मिली थी कि जोन्हा फॉल के पास उग्रवादी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने वाले है. जिसके बाद मूरी ओपी और अनगड़ा थाना की पुलिस रेड करने पहुंची.

 

इसी दौरान पुलिस और नक्सली दोनों तरफ से फायरिंग हुई. जिसके बाद पुलिस ने मौके से विस्फोटक सामान और हथियार बरामद किया था. इस संबंध में रांची के अनगड़ा थाना में कुंदन पाहन समेत अन्य लोगों के विरुद्ध कांड संख्या 61/2009 दर्ज की गई थी

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही