Search

 
 
 

श्रम मंत्री संजय यादव की मां का निधन, कहा- मां का आशीर्वाद सदैव परिवार के साथ रहेगा

श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव की माता का निधन हो गया है. मंत्री ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है.
 
  • स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने जताया शोक

Ranchi :  श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव की माता का निधन हो गया है. मंत्री ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है. कहा है कि यह दिन मेरे जीवन का सबसे कष्टदायक दिन है. मेरी पूज्य माताजी हमेशा के लिए छोड़कर प्रभु के चरणों में विलीन हो गईं.

 

भले ही मां का साया सिर से उठ गया, लेकिन उनका स्नेह, संस्कार और आशीर्वाद सदैव परिवार के साथ रहेगा. कल (17 दिसंबर) को सुल्तानगंज घाट पर अंतिम संस्कार होगा.

 

इरफान अंसारी ने संजय यादव की माताजी के निधन पर जताया शोक

मंत्री संजय प्रसाद यादव की मां के निधन पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी संवेदना प्रकट करते हुए इस घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताया.

Uploaded Image

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मां का साया सिर से उठ जाना जीवन की सबसे बड़ी क्षति होती है, जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती. उन्होंने इस दुखद घड़ी में मंत्री संजय यादव और उनके शोक संतप्त परिवार के साथ खड़े रहने की बात कही.

 

इरफान अंसारी ने ईश्वर और अल्लाह से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही