Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुमका में मजदूर नेता पर गोलीबारी, बाबूलाल ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

Ranchi : दुमका में संथाल परगना मजदूर मोटर संघ के प्रमंडलीय अध्यक्ष अरुण सिंह पर हुई गोलीबारी की घटना के बाद प्रदेश की राजनीति तेज हो गई है. नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने इस हमले को बेहद चिंताजनक बताते हुए राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं.

 

मरांडी ने कहा कि अपराधियों का दुस्साहस इस बात से समझा जा सकता है कि हमला डीआईजी कार्यालय के ठीक सामने किया गया. उन्होंने घायल अरुण सिंह के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और कहा कि इस तरह की घटनाएं राज्य में बढ़ते अपराध को दर्शाती हैं.

 

नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि झारखंड पुलिस जनता की सुरक्षा में नाकाम साबित हो रही है और जनप्रतिनिधियों पर लगातार प्राणघातक हमले हो रहे हैं.

 

उन्होंने गोड्डा में सूर्या हांसदा, गिरिडीह में राकेश महतो, रांची में अनिल टाइगर, वेद प्रकाश और सुभाष मुंडा तथा खूंटी में सोमा मुंडा की हत्या की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि अपराधियों के हौसले बुलंद हैं.

 

मरांडी ने राज्य सरकार पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि अयोग्य और सेवानिवृत्त अधिकारियों को गैरकानूनी तरीके से डीजीपी पद पर बैठाया जा रहा है.

 

उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के बजाय सरकार का ध्यान अन्य गतिविधियों पर है, जिससे स्थिति बिगड़ती जा रही है. उन्होंने दुमका पुलिस से तत्काल अपराधियों की गिरफ्तारी कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही