Search

 
 
 

Jamshedpur News: पीएम आवास में मूलभू सुविधाओं का अभाव, नारकीय जीवन जीने को मजबूर लोग- सरयू राय

Jamshedpur News: पीएम आवास परिसर में नालियों का निर्माण भी अधूरा है. पूरे क्षेत्र में करीब 20 प्रतिशत ही नाला बनाया गया है. इससे गंदगी और मच्छरों की समस्या बढ़ रही है. जलजमाव और गंदगी के कारण डेंगू समेत दूसरी संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है.
 
लोगों की शिकायत सुनते सरयू राय

Jamshedpur News: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने रविवार को बिरसानगर स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना परिसर का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने परिसर की बदहाल स्थिति को लेकर नगर विकास विभाग और जुडको पर जमकर निशाना साधा. सरयू राय ने कहा कि गरीबों को आवास देने के नाम पर उन्हें बुनियादी सुविधाओं के बिना नारकीय स्थिति में रहने के लिए मजबूर किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें: 

सरयू राय ने बताया कि एक दिन पहले पीएम आवास के करीब 50 लाभुकों ने उनसे मुलाकात कर परिसर की समस्याओं की जानकारी दी थी. लोगों के आग्रह पर उन्होंने रविवार को मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने कहा कि मौके पर हालात लोगों की बताई समस्याओं से भी ज्यादा खराब मिले.

 

उन्होंने बताया कि ब्लॉक संख्या-32 में करीब 70 और ब्लॉक संख्या-8 में लगभग 35 परिवार रह रहे हैं. लेकिन यहां आने-जाने वाली सड़क जर्जर है और जगह-जगह बड़े गड्ढे हैं. बारिश के दौरान जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से पूरे परिसर में पानी जमा हो जाता है. कई जगहों पर पानी भूतल तक पहुंच गया है. सीढ़ियों और लिफ्ट के आसपास भी जलजमाव की स्थिति बनी हुई है.

 

विधायक ने कहा कि परिसर में नालियों का निर्माण भी अधूरा है. पूरे क्षेत्र में करीब 20 प्रतिशत ही नाला बनाया गया है. इससे गंदगी और मच्छरों की समस्या बढ़ रही है. उन्होंने कहा कि जलजमाव और गंदगी के कारण डेंगू समेत दूसरी संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है. परिसर में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था नहीं होने से लोगों को सुरक्षा को लेकर भी परेशानी हो रही है.

 

सरयू राय ने पीएम आवास के निर्माण की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि कई फ्लैटों की दीवारों में अभी से दरारें दिखाई दे रही हैं. यह केवल निर्माण में कमी का मामला नहीं है, बल्कि यहां रहने वाले गरीब परिवारों की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मुद्दा है. उन्होंने इसकी निष्पक्ष जांच कराने की मांग की.

 

निरीक्षण के दौरान सरयू राय ने ब्लॉक संख्या-8 में पेयजल टंकी के पास बनाए गए सीवेज टैंक को लेकर भी सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि सीवेज टैंक पेयजल टंकी के बेहद करीब बनाया गया है. अगर सीवेज टैंक से रिसाव हुआ तो पीने का पानी दूषित हो सकता है और लोगों की सेहत पर गंभीर असर पड़ सकता है. उन्होंने इसे जुडको की बड़ी लापरवाही बताते हुए उच्चस्तरीय जांच और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही