Search

 
 
 

Lagatar Breaking: IAS विनय चौबे को किया जा सकता है हजारीबाग जेल शिफ्ट!

ACB द्वारा हजारीबाग में खासमहल जमीन घोटाला मामले में आरोपी बनाए गए निलंबित IAS अधिकारी विनय चौबे को जल्द ही हजारीबाग जेल में शिफ्ट किया जा सकता है.
 

Ranchi: ACB द्वारा हजारीबाग में खासमहल जमीन घोटाला मामले में आरोपी बनाए गए निलंबित IAS अधिकारी विनय चौबे को जल्द ही हजारीबाग जेल में शिफ्ट किया जा सकता है. इसके लिए कोर्ट से अनुमति मांगी गई है. फिलहाल इस केस में बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए विनय चौबे की हजारीबाग ACB की विशेष कोर्ट में पेशी हुई जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें इस केस में भी न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

 

बता दें कि एसीबी के थाना प्रभारी सौरभ लकड़ा की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है. इससे पहले ACB ने तत्कालीन खासमहल पदाधिकारी विनोद चंद्र झा, बसंती सेठी, उमा सेठी,  इंद्रजीत सेठी, राजेश सेठी,  विजय प्रताप सिंह और सुजीत कुमार सिंह को आरोपी बना चुकी है. एसीबी ने इस मामले की प्राथमिक जांच (प्रीलिमिनरी इंक्वायरी) पहले ही कर ली थी, जिसमें चौंकाने वाले तथ्य सामने आए थे.

 

हजारीबाग की लगभग 2.75 एकड़ खासमहल की जमीन 1948 में एक ट्रस्ट को 30 साल के लिए लीज पर दी गई थी. इस लीज को 1978 में 2008 तक के लिए नवीनीकृत (रिन्यूअल) किया गया था. एसीबी की जांच में पाया गया कि 2008  से 2010  के बीच एक साजिश के तहत इस जमीन को सरकारी बताकर 23 निजी व्यक्तियों को आवंटित कर दिया गया.

 

जांच में पता चला कि लीज के रिन्यूएल के दौरान तत्कालीन खासमहल पदाधिकारी विनोद चंद्र झा ने जानबूझकर 'ट्रस्ट सेवायत' शब्द को हटा दिया था. ऐसा इसलिए किया गया, ताकि जमीन को सरकारी दिखाया जा सके और अवैध रूप से उसका हस्तांतरण (ट्रांसफर) किया जा सके.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही