Search

 
 
 

Entertainment News : बॉक्स ऑफिस पर हॉलीवुड फिल्म ‘ऑब्सेशन’ का जलवा, बाकी फिल्मों की कमाई में गिरावट

सिनेमाघरों में इन दिनों बॉलीवुड, साउथ और हॉलीवुड फिल्मों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है.
 

Lagatar Desk : सिनेमाघरों में इन दिनों बॉलीवुड, साउथ और हॉलीवुड फिल्मों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. हालांकि, जहां कई हिंदी और दक्षिण भारतीय फिल्मों की कमाई में लगातार गिरावट दर्ज की गई है, वहीं हॉलीवुड फिल्म ‘ऑब्सेशन’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है. आइए जानते हैं बुधवार को प्रमुख फिल्मों का प्रदर्शन कैसा रहा.

 


‘ऑब्सेशन’ ने बनाए रखी मजबूत पकड़

हॉलीवुड फिल्म ‘ऑब्सेशन’ भारतीय दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है. बुधवार को फिल्म ने 2.90 करोड़ रुपये का कारोबार किया. इससे एक दिन पहले यानी मंगलवार को इसका कलेक्शन 3 करोड़ रुपये रहा था. रिलीज के छह दिनों में फिल्म की कुल कमाई 15.65 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. भारत में यह फिल्म 29 मई को रिलीज हुई थी, जबकि दुनियाभर में इसे 15 मई को सिनेमाघरों में उतारा गया था.

 

ऑब्सेशन बॉक्स ऑफिस पर पांचवें दिन: करी बार्कर की हॉरर फिल्म ने भारत में 12  करोड़ रुपये कमाए - इंडिया टुडे


‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ की रफ्तार हुई धीमी

बच्चों को ध्यान में रखकर बनाई गई फिल्म ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल नहीं रही. बुधवार को फिल्म ने महज 10 लाख रुपये का कारोबार किया, जबकि मंगलवार को इसकी कमाई 16 लाख रुपये रही थी. छह दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 1.65 करोड़ रुपये पहुंच पाया है.

 

द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' ट्रेलर: गुदगुदाएगी, हंसाएगी और दिल लूट ले जाएगी  जैकी श्रॉफ की अनूठी फिल्‍म - the great grand superhero trailer out jackie  shroff unique sci-fi ...


‘चांद मेरा दिल’ की कमाई में लगातार गिरावट

लक्ष्य और अनन्या पांडे स्टारर ‘चांद मेरा दिल’ का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन भी कमजोर पड़ता नजर आ रहा है. दूसरे बुधवार को फिल्म ने 90 लाख रुपये का कलेक्शन किया, जबकि मंगलवार को इसकी कमाई 1 करोड़ रुपये थी. अब तक फिल्म की कुल कमाई 27.20 करोड़ रुपये हो चुकी है. यह फिल्म 22 मई को रिलीज हुई थी.

 

Chand Mera Dil Collection:वीकएंड के बाद 'चांद मेरा दिल' की कमाई में आई भारी  गिरावट! जानें सोमवार का कलेक्शन - Lakshya And Ananya Pandey Chand Mera Dil  Box Office Collection Day 4

‘पति पत्नी और वो दो’ की कमाई लाखों में सिमटी

आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी अभिनीत ‘पति पत्नी और वो दो’ की रफ्तार भी धीमी हो चुकी है. तीसरे बुधवार को फिल्म ने 66 लाख रुपये का कारोबार किया. इससे पहले मंगलवार को इसकी कमाई 1 करोड़ रुपये रही थी. फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब 49.41 करोड़ रुपये हो गया है.

 

पति पत्नी और वो दो' ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ी रफ्तार, अब तक 50 करोड़ रुपये  की कमाई की

‘दृश्यम 3’ ने 100 करोड़ क्लब में बनाई जगह

मलयालम फिल्म ‘दृश्यम 3’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. दूसरे बुधवार को फिल्म ने 1.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जबकि मंगलवार को इसकी कमाई 1.55 करोड़ रुपये रही थी. हल्की गिरावट के बावजूद फिल्म का कुल कारोबार 101.70 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जिससे यह 100 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है.

 

Drishyam 3 Box Office: दृश्यम 3 ने रच दिया इतिहास, मोहनलाल की Suspense  Thriller कमाई में निकली टॉपर - drishyam 3 box office collection day 13  mohanlal suspense thriller create history cross 100 crore

‘करुप्पु’ की कमाई में भी आई कमी

साउथ सुपरस्टार सूर्या की फिल्म ‘करुप्पु’ तीसरे सप्ताह में प्रवेश कर चुकी है. तीसरे बुधवार को फिल्म ने 1.77 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जो मंगलवार के 2.35 करोड़ रुपये के मुकाबले कम है. 20 दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 188.84 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. यह फिल्म 14 मई को रिलीज हुई थी.

 

Karuppu Box office Day 6: 'करुप्पू' के तूफान से हिला बॉक्स ऑफिस, 6 दिनों कर  डाली बंपर कमाई Karuppu Box office Collection Day 6 Suriya Movie Wednesday  earned more Than bhooth bangla

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही