Search

 
 
 

Lagatar Impact : खबर पर सहायक नगर आयुक्त ने लिया संज्ञान,पाइपलाइन की मरम्मत कराई

खबर प्रकाशित होने के बाद सहायक नगर आयुक्त प्रमोद उरांव ने मामले पर तत्काल संज्ञान लिया और जल विभाग की टीम को मौके पर भेजकर पाइपलाइन की मरम्मत कराई. अब पानी का बहाव पूरी तरह बंद हो गया है.
 

Medininagar : मेदिनीनगर में हवाई अड्डा के सामने राम जानकी नगर रोड स्थित बुलेट शोरूम के पास पाइपलाइन फट जाने से हजारों गैलन पानी यूं ही बर्बाद हो रहा था. Lagatar मीडिया में खबर प्रकाशित होने पर नगर निगम ने पाइपलाइन की मरम्मत कराई. इससे रोजाना हजारों लीटर पानी की बर्बादी और सड़क के कीचड़ में तब्दील होने से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली है. खबर प्रकाशित होने के बाद सहायक नगर आयुक्त प्रमोद उरांव ने मामले पर तत्काल संज्ञान लिया और जल विभाग की टीम को मौके पर भेजकर पाइपलाइन की मरम्मत कराई. अब पानी का बहाव पूरी तरह बंद हो गया है.


मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने नगर निगम के प्रति आभार जताया है. उनका कहना है कि पाइप की मरम्मत से न केवल पानी की बर्बादी रुकी है, बल्कि सड़क पर जमा कीचड़ से जल्द ही राहत मिल जाएगी. ज्ञात हो कि उक्त स्थान पर महीने भर से अधिक समय से लगातार पानी बह रहा था. निरीक्षक छोटेलाल गुप्ता ने क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की टीम के साथ मरम्मत कराई.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही