Lagatar Desk : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आज अपना 79वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर लालू यादव ने देर रात अपने परिवार वालों के साथ केक काटा. तेजस्वी यादव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तस्वीर शेयर कर अपने पापा को जन्मदिन की बधाई दी है. तस्वीरों में लालू के साथ राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, उनकी पत्नी, मीसा भारती के अलावा परिवार के अन्य सदस्य दिखाई दे रहे हैं.
Happy Birthday Papa! pic.twitter.com/NKmSKmXdrl
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) June 10, 2026
तेज प्रताप ने पापा के लिए लिखा इमोशनल पोस्ट
वहीं लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने भी सोशल मीडिया पर अपने पिता के साथ फोटो शेयर कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है और लंबाृ-चौड़ा इमोशनल पोस्ट लिखा है. तेज प्रताप ने लिखा कि आज आपके जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर मैं दिल से कहना चाहता हूं कि मैं स्वयं को बेहद सौभाग्यशाली मानता हूं कि मुझे आपका पुत्र होने का अवसर मिला.
आपने मुझे सिर्फ जन्म ही नहीं दिया, बल्कि जीवन जीने का सही तरीका भी सिखाया. आपने मुझे संघर्ष करना, लोगों का सम्मान करना, कठिन परिस्थितियों में मजबूत बने रहना और हमेशा आगे बढ़ते रहना सिखाया. आज मैं जो कुछ भी हूं, मेरी हर सफलता, मेरी हर पहचान और मेरे जीवन की हर उपलब्धि आपके आशीर्वाद, मार्गदर्शन और संस्कारों का परिणाम है. मैं अपनी हर उपलब्धि आपको समर्पित करता हूं.
जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ, पापा!
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) June 10, 2026
आज आपके जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर मैं दिल से कहना चाहता हूँ कि मैं स्वयं को बेहद सौभाग्यशाली मानता हूँ कि मुझे आपका पुत्र होने का अवसर मिला। आपने मुझे सिर्फ जन्म ही नहीं दिया, बल्कि जीवन जीने का सही तरीका भी सिखाया। आपने मुझे संघर्ष करना,… pic.twitter.com/UuR3p7wncC
तेज प्रताप यहीं नहीं रूके, उन्होंने आगे लिखा कि पापा, आप सिर्फ हमारे पिता नहीं हैं, बल्कि एक महान नेता, एक महान इंसान और एक प्रेरणा हैं. आपके जैसा व्यक्तित्व, आपकी जैसी दूरदृष्टि, आपकी जैसी निस्वार्थ भावना और आपकी जैसी दृढ़ता शायद ही किसी में देखने को मिले.
आपने पूरे परिवार को हमेशा एकजुट रखा, हमें हर सुख-दुख में संभाला और बिना किसी स्वार्थ के अपना सब कुछ हमारे लिए समर्पित कर दिया. सिर्फ अपने परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि समाज, राज्य और देश के लोगों के लिए भी आपने अपना पूरा जीवन सेवा में लगा दिया. आपकी समाज सेवा, आपका त्याग और लोगों प्रति आपका समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा है.
लालू यादव के बड़े बेटे ने आगे लिखा कि मैं हर दिन भगवान का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने मुझे आपका बेटा बनाया. मेरी यही प्रार्थना है कि आप हमेशा स्वस्थ, खुश और दीर्घायु रहें. भगवान आपको हर खुशी दें, उत्तम स्वास्थ्य दें और लंबी उम्र प्रदान करें.
अगर मेरी उम्र भी आपको लग जाए तो उससे बड़ी खुशी मेरे लिए कोई नहीं होगी, क्योंकि आपका स्वस्थ और मुस्कुराता हुआ चेहरा ही हमारी सबसे बड़ी ताकत और खुशी है. आप पर हमें हमेशा गर्व रहेगा, पापा. जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं. हम आपसे बहुत प्यार करते हैं और हमेशा करते रहेंगे.
रोहिणी ने लालू के प्यार, त्याग व आशीर्वाद को बेशकीमती धरोहर बताया
लालू यादव की छोटी और सबसे प्यारी बेटी रोहिणी आचार्य ने भी सोशल मीडिया पर अपने पिताजी को जन्मदिन की बधाई दी है. उसने अपने एक्स हैंडल पर एआई जेनेरेटेड फोटो शेयर लिखा कि आज आपके जन्मदिन पर मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि मेरी जिंदगी में आपका स्थान कोई और नहीं ले सकता.
आज आपके जन्मदिन पर मैं बस इतना कहना चाहती हूँ कि मेरी ज़िंदगी में आपका स्थान कोई और नहीं ले सकता। आपने हर कदम पर मेरा हाथ थामा, मुझे गिरकर संभलना और चलना सिखाया और हर मुश्किल में मेरी ढाल बनकर खड़े रहे। आपका प्यार, त्याग और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बेशकीमती धरोहर है। ईश्वर से मेरी… pic.twitter.com/TyAZnfxnF8
— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) June 10, 2026
आपने हर कदम पर मेरा हाथ थामा, मुझे गिरकर संभलना और चलना सिखाया और हर मुश्किल में मेरी ढाल बनकर खड़े रहे. आपका प्यार, त्याग और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बेशकीमती धरोहर है.
रोहिणी ने लिखा कि ईश्वर से मेरी यही प्रार्थना है कि आपको लंबी उम्र, उत्तम स्वास्थ्य, हर पल सिर्फ और सिर्फ खुशी मिले और आपके आशीर्वाद का हाथ सदैव मेरे सिर पर रहे. जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं पापा.. हैप्पी बर्थडे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment