Search

 
 
 

लालू यादव ने RJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए भरा नामांकन, राबड़ी-तेजस्वी थे साथ

लालू प्रसाद यादव ने आज सोमवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा.  उन्होंने यह नामांकन राजद के प्रदेश कार्यालय में किया. इस दौरान लालू के साथ उनकी पत्नी राबड़ी देवी, छोटे बेटे तेजस्वी यादव सहित पार्टी के कई नेता मौजूद रहे. लालू यादव और राजद दोनों ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट शेयर कर नामांकन भरने की जानकारी दी है.
 

Patna :  लालू प्रसाद यादव ने आज सोमवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा.  उन्होंने यह नामांकन राजद के प्रदेश कार्यालय में किया. इस दौरान लालू के साथ उनकी पत्नी राबड़ी देवी, छोटे बेटे तेजस्वी यादव सहित पार्टी के कई नेता मौजूद रहे. लालू यादव और राजद दोनों ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट शेयर कर नामांकन भरने की जानकारी दी है. 

 

आगे भी लालू यादव के नेतृत्व में पार्टी को मिलेगी जीत : तेजस्वी

नामाकंन भरकर राजद कार्यालय से बाहर निकलने के बाद तेजस्वी यादन ने कहा कि उनके पिता लालू यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर 12 कार्यकाल पूरे किए हैं. आगे भी लालू यादव के नेतृत्व में पार्टी को जीत मिलेगी, यही उम्मीद है. 

 

28 सालों से लालू के हाथों में पार्टी की कमान

बता दें कि राजद का गठन 5 जुलाई 1997 को हुआ था, तब से लालू यादव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं. यानी बीते 28 सालों से वह राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर बने हुए हैं. माना जा रहा है कि वो फिर से 2025-2028 सत्र के लिए अध्यक्ष चुने जायेंगे. 5 जुलाई को उन्हें औपचारिक रूप से अध्यक्ष घोषित किया जा सकता है. 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही