Search

 
 
 

जमीन विवाद : ग्रामीणों और पुलिस में झड़प, दो पुलिसकर्मी घायल, ग्रामीणों को भी लगी गोली

ग्रामीणों के अनुसार पुलिस कर्मियों द्वारा फायरिंग की गयी थी. उस फायरिंग में दो लोगों को गोली लगी है. जतुरु मुंडा और बिरसा देवी को गोली ळगी है
 

Ranchi : रांची जिले के लापुंग में पुलिस और ग्रामीणों के बीच आज मंगलवार को झड़प हुई थी. इस घटना में जहां थाना प्रभारी समेत दो पुलिसकर्मी घायल हुए है, वहीं खबर है कि गोली लगने से दो ग्रामीण भी घायल हुए हैं.

 

ग्रामीणों के अनुसार पुलिस कर्मियों द्वारा फायरिंग की गयी थी. उस फायरिंग में दो लोगों को गोली लगी है. जिन लोगों को गोली लगी है उसका नाम जतुरु मुंडा और बिरसा देवी नाम बताया जा रहा है.

 

दोनों ग्रामीणों को इलाज के लिए भरनो अस्पताल ले जाया गया था,  भरनो सदर अस्पताल से दोनों को रांची रेफर किया गया है. लापुंग थाना क्षेत्र में जमीन विवाद के मामले को लेकर चल रही ग्रामसभा में लापुंग थाना के पुलिसकर्मियों पर हमला किया गया है.

 

इस हमले में लापुंग थाना प्रभारी समेत दो पुलिसवाले घायल हैं.  लापुंग थाना प्रभारी के सिर में चोट लगी है. उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची लाया गया है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही