Search

 
 
 

लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल

सेना के कब्जे वाली जमीन की फर्जी दस्तावेजों के सहारे खरीद-बिक्री से जुड़े लैंड स्कैम मामले में आरोपी अमित अग्रवाल ने अपनी जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाई है.
 

Ranchi :  सेना के कब्जे वाली जमीन की फर्जी दस्तावेजों के सहारे खरीद-बिक्री से जुड़े लैंड स्कैम मामले में आरोपी अमित अग्रवाल ने अपनी जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाई है. उन्होंने शीर्ष अदालत में जमानत याचिका दाखिल की है.  इससे पहले झारखंड हाईकोर्ट ने अप्रैल महीने में अमित अग्रवाल की जमानत याचिका खारिज कर दी थी. वहीं PMLA (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की रांची स्थित विशेष अदालत भी उन्हें जमानत देने से इनकार कर चुकी है. 

 

अमित अग्रवाल जिस मामले में जमानत मांगी है वह ED के कांड संख्या  18 / 2022 से जुड़ा हुआ है. इस केस में अमित अग्रवाल, दिलीप घोष, रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन, बड़ागाईं अंचल के राजस्व उप निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद, कथित रैयत प्रदीप बागची, जमीन कारोबारी अफसर अली, इम्तियाज खान, तल्हा खान, फैयाज खान व मोहम्मद सद्दाम आरोपी हैं. अमित अग्रवाल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में जुलाई में सुनवाई होने की संभावना है.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही