Search

 
 
 

Land Scam Case :  सीएम हेमंत सोरेन की डिस्चार्ज पिटीशन पर बहस पूरी

लैंड स्कैम (8.86 एकड़) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की डिस्चार्ज पिटीशन पर पीएमएलए की विशेष कोर्ट में सुनवाई हुई.
 
  • 8 मई को दोनों पक्षों को देना होगा लिखित बहस

Ranchi :  लैंड स्कैम (8.86 एकड़) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की डिस्चार्ज पिटीशन पर पीएमएलए की विशेष कोर्ट में सुनवाई हुई.

 

दोनों पक्षों की ओर से बहस पूरी हो गई है.  कोर्ट ने दोनों पक्षों को लिखित बहस जमा करने के लिए 8 मई तक का समय दिया है. कोर्ट के आदेश के बाद आरोपियों पर आरोप गठित हो सकता है. 

 

इससे पहले हेमंत सोरेन ने खुद को निर्दोष बताते हुए 5 दिसंबर 2025 को याचिका दाखिल कर खुद को आरोप मुक्त करने की गुहार लगाई है. ईडी ने जांच पूरी करने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत करीब डेढ़ दर्जन के खिलाफ चार्जशीट की है.

 

बता दें कि लैंड स्कैम मामले में ईडी ने कई बार छापेमारी की और कई लोगों को समन जारी कर ईडी दफ्तर बुलाकर पूछताछ भी की. एजेंसी ने 31 जनवरी 2024 को पूछताछ के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया था.

 

इस मामले में कई जमीन कारोबारियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था. इस मामले में हेमंत सोरेन को 28 जून 2024 को झारखंड हाईकोर्ट से जमानत मिली है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही