Search

 
 
 

मीटिंग में व्यस्त सेल्स मैनेजर की कार से लैपटॉप व दस्तावेजों की चोरी, मोरहाबादी की घटना

राजधानी के मोरहाबादी मैदान के पास दोपहर एक कार से लैपटॉप और महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी कर लिया गया. पीड़ित राजकुमार लाल भारतबेंज ऑटो मोबाइल कंपनी में सेल्स मैनेजर हैं और रांची के निवासी हैं. मिली जानकारी के अनुसार, दोपहर के समय बारिश होने के दौरान राजकुमार लाल अपनी वैगनआर कार खड़ी कर सोशल मीडिया ऐप जूम (Zoom) के माध्यम से ऑनलाइन मीटिंग में शामिल थे.
 

Ranchi: राजधानी के मोरहाबादी मैदान के पास दोपहर एक कार से लैपटॉप और महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी कर लिया गया. पीड़ित राजकुमार लाल भारतबेंज ऑटो मोबाइल कंपनी में सेल्स मैनेजर हैं और रांची के निवासी हैं.

 

मिली जानकारी के अनुसार, दोपहर के समय बारिश होने के दौरान राजकुमार लाल अपनी वैगनआर कार खड़ी कर सोशल मीडिया ऐप जूम (Zoom) के माध्यम से ऑनलाइन मीटिंग में शामिल थे. बेहतर नेटवर्क और बातचीत के लिए वह कार से बाहर निकलकर मीटिंग अटेंड कर रहे थे. कुछ देर बाद जब वह वापस कार में लौटे तो देखा कि उनकी कार से ग्रे रंग का लैपटॉप और उनके बेटे के 11वीं कक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज, जिनमें आधार कार्ड और पैन कार्ड समेत अन्य कागजात शामिल थे, और गायब थे.

इसे भी पढ़ें - 

 

राजकुमार लाल ने बताया कि एक व्यक्ति काफी देर से उनपर नजर बनाए हुए था. उन्हें शक है कि वही व्यक्ति चोरी की नीयत से उनपर नजर रख रहा था और मौका मिलते ही कार से लैपटॉप व दस्तावेज लेकर फरार हो गया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही