Ranchi News : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड प्रशिक्षित सहायक आचार्य (पारा कोटि) संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2026 के अभ्यर्थियों को परीक्षा शुल्क जमा करने के लिए अतिरिक्त समय दिया है. अभ्यर्थी अब 5 अक्टूबर से 22 अक्टूबर की मध्य रात्रि तक परीक्षा शुल्क का भुगतान कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें...
विज्ञापन संख्या 04/2026 एवं 05/2026 के तहत सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 29 सितंबर से 18 अक्टूबर 2026 की मध्य रात्रि तक आमंत्रित किए गए हैं. आवेदन प्रक्रिया के दौरान परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि पहले प्रकाशित नहीं की गई थी.
अब आयोग ने स्पष्ट किया है कि संबंधित अभ्यर्थी 5 अक्टूबर से 22 अक्टूबर की मध्य रात्रि तक परीक्षा शुल्क जमा कर सकते हैं. निर्धारित अवधि में शुल्क जमा नहीं करने की स्थिति में संबंधित अभ्यर्थियों की अभ्यर्थिता निरस्त की जा सकती है. आयोग ने अभ्यर्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर परीक्षा शुल्क का भुगतान करने की अपील की है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

