Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पिछले सप्ताह टॉप 10 में से 8 कंपनियों का मार्केट कैप घटा, टीसीएस टॉप लूजर्स, रिलायंस टॉप गेनर

Advertisement
Advertisement

LagatarDesk : शेयर बाजार में पिछले हफ्ते भारी गिरावट देखने को मिली थी. इसके कारण शेयर बाजार में लिस्टेंड टॉप 10 कंपनियों में से 8 कंपनियों का मार्केट कैप घट गया. कंपनियों का मार्केट कैप 1,13,074.57 करोड़ घटा है. शेयर बाजार में इस गिरावट के कारण सबसे अधिक नुकसान टीसीएस, इंफोसिस और एचडीएफसी बैंक को हुआ है. वहीं इस हफ्ते केवल दो कंपनी को फायदा हुआ है. शेयर बाजार में इस हफ्ते केवल रिलायंस इंडस्ट्रीज और एसबीआई को मुनाफा हुआ है. इससे पहले शेयर बाजार में लगातार">https://lagatar.in/">लगातार

बढ़त का सिलसिला जारी था.

सेंसेक्स और निफ्टी शुक्रवार को लाल निशान पर बंद

शेयर बाजार में पिछले हफ्ते काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला. सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी 14 मई को">https://www.bseindia.com/">

बीएसई में लिस्टेड सेसेंक्स और एनएसई">https://www.nseindia.com/">एनएसई

में लिस्टेड निफ्टी लाल निशान पर बंद हुए. सेंसेक्स में करीब 0.96 फीसदी की गिरावट देखने को मिली. वहीं निफ्टी 0.98 फीसदी टूटकर बंद हुआ. शुक्रवार के कारोबार बाजार में सेंसेक्स करीब 474 अंक टूटकर 48733 के स्तर पर समाप्त हुआ. वहीं निफ्टी 145.35 अंकों की गिरावट के साथ 14677.8 के स्तर पर बंद हुआ.

इन कंपनी के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट रही

टीसीएस कंपनी का मार्केट वैल्यूएशन 30,054.79 करोड़ लुढ़क कर 11,28,488.10 करोड़ रुपये हो गया. वहीं इंफोसिस का मार्केट कैपिटलाइजेशन 15,168.41 करोड़ घटकर 5,61,060.44 करोड़ रहा. इसके साथ ही एचडीएफसी बैंक का भी एमकैप 15,139.12 करोड़ कम होकर 7,65,035.49 करोड़ पहुंच गया.

इन कंपनियों का मार्केट कैप घटा

कोटक महिंद्रा बैंक का मार्केट वैल्यूएशन 14,398.04 करोड़ रुपये घटकर 3,38,358.80 करोड़ हो गया. इसके साथ ही एचडीएफसी का मार्केट कैप 13,430.38 करोड़ कम होकर 4,36,879.75 करोड़ रुपये रह गया. बजाज फाइनेंस का बाजार पूंजीकरण 9,844.62 करोड़ घटकर 3,21,592.05 करोड़ रुपये रहा. हिंदुस्तान यूनिलीवर का एमकैप 8,505.43 करोड़ कम होकर 5,58,445.28 करोड़ रहा. आईसीआईसीआई बैंक का बाजार मूल्यांकन 6,533.78 करोड़ घटकर 4,13,243.07 करोड़ हो गया.

रिलायंस और एसबीआई का मार्केट वैल्यूएशन बढ़ा

इसके विपरीत, रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 3,518.62 करोड़ बढ़कर 12,27,855.04 करोड़ रुपये हो गया. वहीं एसबीआई का एमकैप 2,052.66 करोड़ बढ़कर 3,21,732.25 करोड़ हो गया.

FPI ने शेयर बाजार से निकाले 6,427 करोड़

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) ने मई से अबतक भारतीय शेयर बाजार से 6,452 करोड़ निकाले हैं. डिपॉजिटरी आंकड़े के मुताबिक, विदेशी निवेशकों ने 1 से 14 मई के बीच शेयर बाजारों से 6,427 करोड़ रुपये और 25 करोड़ रुपये का बांड बाजार से निकाले हैं.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही