Search

 
 
 

रामगढ़ के उरीमारी में देर रात गोलीबारी, बिरसा सैनिक आउटसोर्सिंग कंपनी का सिक्योरिटी गार्ड घायल

Ramgarh News :  मिली जानकारी के अनुसार, देर रात बाइक सवार अपराधी बिरसा सैनिक आउटसोर्सिंग कंपनी परिसर में पहुंचे. आरोप है कि अपराधियों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से सिक्योरिटी गार्ड को निशाना बनाकर गोली चलाई. गोली लगने से गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद कंपनी में काम करने वाले मजदूरों और कर्मचारियों के बीच भय का माहौल व्याप्त है.
 
बिरसा सैनिक आउटसोर्सिंग कंपनी परिसर
  •  बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने कंपनी परिसर में की फायरिंग
  • घायल गार्ड रांची रेफर
  • घटनास्थल पर पर्चा छोड़ने और राहुल दुबे गैंग का जिम्मा लेने का दावा

Ramgarh News :  जिले के बरका-सयाल कोयलांचल क्षेत्र में गोलीबारी की घटनाएं थमने का नाम ले रही हैं. यहां उरीमारी स्थित बिरसा सैनिक आउटसोर्सिंग कंपनी परिसर में देर रात बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने गोलीबारी की वारदात को अंजाम दिया है. इस घटना में कंपनी में तैनात एक सिक्योरिटी गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल गार्ड को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया है. 

 

इसे भी पढ़ें

 

देर रात कंपनी परिसर में पहुंचे हथियारबंद अपराधी 

मिली जानकारी के अनुसार, देर रात बाइक सवार अपराधी बिरसा सैनिक आउटसोर्सिंग कंपनी परिसर में पहुंचे. आरोप है कि अपराधियों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से सिक्योरिटी गार्ड को निशाना बनाकर गोली चलाई. गोली लगने से गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद कंपनी में काम करने वाले मजदूरों और कर्मचारियों के बीच भय का माहौल व्याप्त है.

 

घटनास्थल पर पर्चा छोड़ा, राहुल दुबे गैंग ने लिया जिम्मा 

अपराधियों ने घटनास्थल पर एक पर्चा छोड़ा है. बताया जा रहा है कि पर्चे में राहुल दुबे गैंग ने घटना की जिम्मेदारी ली है. हालांकि पर्चे की सत्यता और घटना में उक्त गैंग की संलिप्तता की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है. पुलिस जांच के बाद ही इस संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

 

अपराधियों की तलाश में पुलिस 

गोलीबारी की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी. पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है. अपराधियों के घटनास्थल पर पहुंचने, गोलीबारी करने और वारदात के बाद फरार होने के तरीके की जानकारी जुटाई जा रही है. साथ ही, घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और कथित पर्चे की भी जांच की जा रही है.

 

कोयलांचल क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता 

बरका-सयाल कोयलांचल क्षेत्र में हुई गोलीबारी की घटना ने आउटसोर्सिंग कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों और मजदूरों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है. देर रात कंपनी परिसर में हुई गोलीबारी के बाद क्षेत्र में भय का माहौल है. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही