Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर में देर रात बवाल, घरों में घुसकर मारपीट के आरोप में ‘चटनी डॉन’ गिरफ्तार

सोनारी थाना क्षेत्र की ग्वाला बस्ती में मंगलवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब इलाके में कथित तौर पर ‘चटनी डॉन’ के नाम से चर्चित महिला और उसके सहयोगियों ने जमकर उत्पात मचाया.
Advertisement
Advertisement

Jamsedpur :  सोनारी थाना क्षेत्र की ग्वाला बस्ती में मंगलवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब इलाके में कथित तौर पर ‘चटनी डॉन’ के नाम से चर्चित महिला और उसके सहयोगियों ने जमकर उत्पात मचाया.


स्थानीय लोगों के अनुसार, हमलावरों ने कई घरों में घुसकर लोगों के साथ मारपीट की. आरोप है कि चटनी डॉन’ व उसके लोगों ने महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया. जबकि कुछ लोगों पर जानलेवा हमला किया. 

 

घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और ‘चटनी डॉन’ को गिरफ्तार कर सोनारी थाना ले आई. वहीं हमले में घायल लोगों को पुलिस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

 

इलाके में तनावपूर्ण महौल को देखते हुए पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है और क्यूआरटी (क्विक रिस्पॉन्स टीम) की तैनाती कर दी गई है.

 

जमशेदपुर की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

 

पुरानी रंजिश में वारदात को अंजाम देने की आशंका

बताया जा रहा है कि 5 मार्च को सोनारी के पंचवटी नगर में विलास बस्ती और ग्वाला बस्ती के दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई थी, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था. आशंका जताई जा रही है कि उसी रंजिश के कारण इस घटना को अंजाम दिया गया है. 

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि ग्वाला बस्ती में ‘चटनी डॉन’ का लंबे समय से दबदबा रहा है और इलाके में अक्सर दबंगई व आपसी रंजिश को लेकर मारपीट की घटनाएं सामने आती रही हैं.

 

कौन है ‘चटनी डॉन’?

जमशेदपुर में ‘चटनी डॉन’ के नाम से चर्चित प्रिया सिंह को एक महिला गैंगस्टर के रूप में जाना जाता है. वह सोनारी थाना क्षेत्र के न्यू ग्वाला बस्ती की रहने वाली है.

 

स्थानीय स्तर पर उसका नाम कई विवादों और आपराधिक मामलों को लेकर चर्चा में रहा है. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, उसके खिलाफ सोनारी और बिष्टुपुर थाना में पहले से कई मामले दर्ज हैं. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही