Search

 
 
 

हजारीबाग केंद्रीय कारागार में देर रात औचक निरीक्षण, सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश

Hazaribagh: पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बीती रात जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारागार में औचक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) के नेतृत्व में जिला प्रशासन के दंडाधिकारी की मौजूदगी में हुआ. इस दौरान जेल के संदिग्ध वार्डों की गहन जांच की गई और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया.
 

Hazaribagh: पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बीती रात जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारागार में औचक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) के नेतृत्व में जिला प्रशासन के दंडाधिकारी की मौजूदगी में हुआ.

 

इस दौरान जेल के संदिग्ध वार्डों की गहन जांच की गई और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया. निरीक्षण के दौरान जेल के भीतर और बाहर तैनात पुलिसकर्मियों और कर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

 

साथ ही हजारीबाग पुलिस से प्रतिनियुक्त जवानों को भी सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने और तय मानकों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. पुलिस अधिकारियों ने जेल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक बिंदुओं की समीक्षा भी की.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही