Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Latehar News : SVM में पारंपरिक वेशभूषा प्रतियोगिता का आयोजन

शहर के सरस्वती विद्या मंदिर, धर्मपुर में शनिवार को शिशु सभा की गतिविधियों के तहत पारंपरिक वेशभूषा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.
Advertisement
Advertisement

Latehar :  शहर के सरस्वती विद्या मंदिर, धर्मपुर में शनिवार को शिशु सभा की गतिविधियों के तहत पारंपरिक वेशभूषा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.कार्यक्रम में नन्हे छात्र-छात्राओं ने वेशभूषा की विविधताओं को धारण करते हुए प्रस्तुतियां दिया .

 

प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने विभिन्न वेशभूषाओं में मंच पर प्रस्तुति दी और बाल कविताओं का पाठ भी किया. करीब दो दर्जन छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.वेशभूषा और प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया गया और उन्हें पुरस्कार और प्रमाण पत्र दिए गए. विजेताओं में प्रथम स्थान अथर्व आर्या ने प्राप्त किया. जबकि दूसरा स्थान निकिता गुप्ता और तीसरा स्थान अद्विका राज ने प्राप्त किया. अथर्व तेजस और श्रेयांश उरांव ने क्रमशः चतुर्थ व पंचम स्थान प्राप्त किया. 


इनके अलावा शिवांश कुमार सिंह, शानवी नारायण, आदर्श कुमार, शिवांश राठौर, अद्विका अवि, वृषांक गुप्ता, शानवी कच्छप, दिव्यांश उरांव, मनस्वी वैभव, श्रेयांश पांडे, शिवम अविनाश, आदित्य कुमार, शिवांगी गुप्ता, रानी गुप्ता, नवीन बरला, अमन गुप्ता, राम प्यारे एवं दिव्या शर्मा आदि की प्रस्तुतियां भी सराही गई. विजेताओं को प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी ने पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. आयोजन को सफल बनाने में कक्षाचार्य शिल्पा कुमारी ने महत्वपूर्ण योगदान किया. इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने कहा कि बच्चों में भारतीय परंपराओं की पहचान विकसित हो इस उद्देश्य से पारंपरिक परिधान कि यह प्रतियोगिता आयोजित की गई.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही