Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : पीएम श्री जेएनवी में 17वीं संभाग स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ

शहर के बाजकुम इलाके में अवस्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में 14 अप्रैल से दो दिवसीय संभाग स्त्रिय कुश्‍ती खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया.
Advertisement
Advertisement

Latehar : शहर के बाजकुम इलाके में अवस्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में 14 अप्रैल से दो दिवसीय संभाग स्त्रिय कुश्‍ती खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया. प्रतियोगिता का उदघाटन समेकित जनजातीय विकास अभिकरण (आईटीडीए) के निदेशक प्रवीण कुमार गगराई ने किया. अपने संबोधन में उन्‍होने कहा कि शिक्षा के साथ साथ खेलकूद भी आवश्‍यक है. 

 

उन्‍होने प्रतिभागियों को बेहतर प्रर्दशन के लिए शुभकामनायें दी.  साथ ही उन्‍होने खेल प्रारंभ करने की घोषणा की. कार्यक्रम की शुरुआत बजरंगबली की पूजा व नारियल फोड़कर की गई. इससे पहले अतिथियों का स्‍वागत पारंपरिक नागपुरी लोकनृत्य और गीत के साथ किया गया. स्वागत भाषण प्राचार्य आर पासवान ने दिया. 

 

कार्यक्रम में  माइग्रेशन से आइ आसाम की छात्राओं ने बिहू- नृत्य प्रस्तुत किया. कार्यक्रम में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर बाबा साहब की चित्र पर माल्‍यापर्ण किया गया. प्रतियोगिता में झारखंड, बिहार और बंगाल के विभिन्न नवोदय विद्यालयों के 85 प्रतिभागियों ने भाग लिया है. 

 

 इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक सुखराम भगत, कमलेश कुमार मिश्र, धीरेंद्र कुमार, राकेश कुमार सक्सेना, सुकेश कुमार, निहारिका साह, संदीप ओझा के अलावा  अन्य सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी तथा बच्चे उपस्थित थे. सुमंत कुमार साव ने मंच का संचालन किया.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही