Search

 
 
 

लातेहारः हत्या मामले में 2 आरोपी गए जेल, नाबालिग को भेजा बाल सुधार गृह

मामले के उद्भेदन के लिए बरवाडीह एसडीपीओ के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया. टीम ने छापामारी कर मोहन कुमार उर्फ मोहन यादव और संदीप कुमार (दोनों हुटार, पलामू) को गिरफ्तार कर लिया. दोनों को जेल भेज दिया गया है.
 
गिरफ्तार आरोपी.

Latehar : लातेहार जिले के बरवाडीह थाने की पुलिस ने हत्या के एक मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनमें से दो को जेल भेज दिया, जबकि एक नाबालिग को बाल सुधार गृह भेज है. ज्ञात हो कि पिछले 24 नवंबर को बरवाडीह थाना क्षेत्र के पुटवागढ़ जंगल से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया था. शव की शिनाख्ता पलामू के रामगढ़ थाना क्षेत्र के हुंटार गांव निवासी सुकन भुईयां के पुत्र चंदन भुईयां (27 वर्ष) के रूप में हुई थी. परिजनों ने आरोप लगाया था कि चंदन की हत्या2 कर साक्ष्या छुपाने के लिए आत्म हत्याि का रूप दिया गया है. इसे ले कर परिजनों ने प्रदर्शन भी किया था.


 शव की बरामदगी के बाद बरवाडीह थाना में कांड संख्याज  76/2025 (दिनांक 24 नवंबर) के तहत अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था. मामले के उद्भेदन के लिए बरवाडीह एसडीपीओ के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया. टीम ने छापामारी कर मोहन कुमार उर्फ मोहन यादव और संदीप कुमार (दोनों हुटार, पलामू) को गिरफ्तार कर लिया. दोनों को जेल भेज दिया गया है. इसके अलावा एक नाबालिग को निरुद्ध कर बाल सुधार गृह भेजा गया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही