Search

 
 
 

लातेहारः जन शिकायत निवारण में आए 22 आवेदन, डीसी ने दिया आश्वासन

डीसी उत्कर्ष गुप्ता ने सभी लोगों से बारी-बारी से उनकी समस्याएं सुनीं और जल्द समाधान का भरोसा भी दिया.
 

Latehar : लातेहार डीसी उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण का आयोजन किया गया.  जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों ने अपनी समस्याओं को डीसी के समक्ष रखा. कुल 22 लोगों ने आवेदन सौंपा. डीसी ने सभी लोगों से बारी-बारी से उनकी समस्याएं सुनीं और जल्द समाधान का भरोसा भी दिया. साथ ही सभी आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए जांच कर त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया.

 लातेहार के हेठपोचरा निवासी ओमप्रकाश राम ने आवेदन देकर बताया कि वह कैंसर से पीड़ित है. उसका इलाज टाटा कैंसर हॉस्पिटल, रांची में चल रहा है. उन्होंने डीसी से सहायता राशि प्रदान करने का आग्रह किया. डीसी ने आवेदन को संबंधित पदाधिकारी को अग्रसारित करते हुए नियमानुसार कर्रवाई करने का निर्देश दिया.
 चंदवा की बारी पंचायत के ग्रामीणों ने सामूहिक आवेदन देकर कहा कि गांव का बिजली ट्रांसफार्मर खराब हुए एक माह से ऊपर हो गया है.  नया ट्रांसफार्मर लगाने के लिए विभाग को आवेदन भी दिया जा चुका है,  लेकिन अभी तक नहीं लगाया गया है. इस पर डीसी ने विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता को गांव में जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाने का निर्देश दिया.  जन शिकायत निवारण में ज्यादातर आवेदन भूमि अधिग्रहण, जमीन विवाद, आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका का चयन, रोजगार, डीएमएफटी मद से मुआवजा से जुड़े थे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही