Search

 
 
 

लातेहारः DVC के शिविर में 22 मोतियाबिंद मरीजों की पहचान, होगा मुफ्त ऑपरेशन

वरिष्ठ महाप्रबंधक (खनन) सह परियोजना प्रधान अरविन्द कुमार ठाकुर ने कहा कि डीवीसी अपने परियोजना क्षेत्र में सीएसआर के तहत कई सामाजिक कार्य कर रहा है. यह शिविर उसी की कड़ी है.
 

Latehar : लातेहार जिले में डीवीसी की तुबेद कोयला परियोजना प्रबंधन की ओर से गुरुवार को निःशुल्क नेत्र जांच सह मोतियाबिंद शिविर का लगाया गया. यह आयोजन डीवीसी की सीएसआर व मेडिकल टीम ने डीही पंचायत सचिवालय में किया. पहले दिन कुल 77 लोगों की निःशुल्क नेत्र जांच की गई. इनमें 22 लोगों में मोतियाबिंद पाया गया.  मरीजों की जांच डीवीसी के नेत्र विशेषज्ञ डॉ. बी सुदर्शन ने की.


वरिष्ठ महाप्रबंधक (खनन) सह परियोजना प्रधान अरविन्द कुमार ठाकुर ने कहा कि डीवीसी अपने परियोजना क्षेत्र में सीएसआर के तहत कई सामाजिक कार्य कर रहा है. यह शिविर उसी की कड़ी है. डीजीएम (चिकित्सा) डॉ अलका लकड़ा ने बताया कि डीवीसी की ओर से लगातार चौथे वर्ष मोतियाबिंद शिविर का आयोजन किया जा रहा है. परियोजना प्रभावित गांवो में 12 से 16 मार्च तक शिविर लगाकर ग्रामीणों की आंखों की जांच की जयेगी.


उन्होंने बताया कि कम रोशनी की शिकायत वालो लोगों को जांच के बाद चश्माा व दवा का वितरण किया गया. वहीं, मोतियाबिंद के चिह्नित मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन सिटी हॉस्पिटल, लातेहार में किया जायेगा. मौके पर डीवीसी के प्रबंधक रवि प्रकाश तिवारी, सहायक प्रबंधक (सीएसआर) संजीव कुमार, फार्मासिस्ट ब्रजेश कुमार, सिस्टर सुधा कुमारी व सिटी हॉस्पिटल लातेहार की टीम उपस्थित थी. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही