Search

 
 
 

लातेहार : एक ऐसा मुहल्ला जहां सुबह की शुरुआत महिलाओं की झड़प से होती है, जानिये क्या है पूरा माजरा

 
Ashish Tagore Latehar : जिला मुख्यालय से महज तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित है केड़ू गांव. मोंगर पंचायत के इसी केड़ू गांव में है चंद्रवंशी टोला. टोला में तकरीबन 40 घर है और इसकी आबादी लगभग 200 है. विडंबना यह है कि चंद्रवंशी टोला की हर सुबह की शुरुआत महिलाओं की लड़ाई झगड़ों से होती है. इसका कारण पानी है. टोला में एक मात्र चापाकल है और सुबह सवेरे ही एक मात्र इस चापाकल में टोला की महिलाएं पानी लेने पहुंच जाती है. पहले पानी लेने को लेकर यहां हर सुबह महिलाओं में झड़प होती है. कभी कभी तो यह झड़प हाथापाई में उतर जाती है. इस कारण टोला में आपसी वैमन्यषता बढ़ती जा रही है. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-plfi-supremo-dinesh-gope-arrested-from-delhi/">BREAKING

: PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप को NIA ने भूटान से किया गिरफ्तार

पहले पानी लेने के चक्कर में रोज होती है झड़प 

टोला की सबिता देवी, प्रभा देवी, शोभा देवी, रंजू देवी व रंजना देवी ने बताया कि हर सुबह इस चापानल में महिलाओं के बीच झड़प होती है. सुबह में सबको जल्दी होती है. घर के लोगों को कमाने जाना पड़ता है. बच्चों को स्कूल भेजना पड़ता है, ऐसे में पानी पहले लेने के चक्कर में अक्सर महिलाओं में झड़प होती है. शिव देवी ने बताया कि टोला में अभी तक हर घर नल योजना के तहत न तो सोलर जलमीनार लगाया गया है और ना ही किसी को कनेक्शन दिया गया है. महिलाओं ने बताया कि अब तो गरमी में एक मात्र यह चापाकल भी हांफने लगा है. दो-चार बाल्टी पानी देने के बाद हांफने लगता है. कई महिलाओं ने तो कहा कि चुनाव के समय सब यहां आते हैं और पानी दिलाने का वायदा करते हैं, लेकिन उनकी समस्या आज तक जस की तस है. इसे भी पढ़ें : भूटान">https://lagatar.in/plfi-supremo-dinesh-gope-was-living-in-bhutan-in-disguise-see-first-picture-after-his-arrest/">भूटान

में भेष बदलकर रह रहा था PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप, देखें गिरफ्तारी के बाद की पहली तस्वीर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही