Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : बोलेरो की चपेट में आकर मोपेड सवार व्यक्ति की मौत

सदर थाना क्षेत्र के लूटी गांव में शनिवार की सुबह सात बजे एक तेज रफ्तार बोलेरो ने मोपेड में टक्कर मार दी. इस हादसे में मोपेड सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी. मृतक की पहचान हेरहंज प्रखंड के आराहरा ग्राम निवासी आजाद खान ( 45) के रूप में की गयी है.
Advertisement
Advertisement

Latehar :  सदर थाना क्षेत्र के लूटी गांव में शनिवार की सुबह सात बजे एक तेज रफ्तार बोलेरो ने मोपेड में टक्कर मार दी. इस हादसे में मोपेड सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी. मृतक की पहचान हेरहंज प्रखंड के आराहरा ग्राम निवासी आजाद खान ( 45) के रूप में की गयी है. 

 

आराहरा से लातेहार जाने के क्रम में हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, आजाद खान अपने मोपेड से आराहरा से लातेहार की ओर आ रहे थे. इसी दौरान लूटी गांव के पास एक अज्ञात बोलेरो ने उनकी मोपेड में टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गयी. पुलिस ने आजाद खान के परिजनों को इसकी सूचना दे दी है.  शव को पोस्‍टमार्टम के लिए सदर अस्‍पताल, लातेहार भेजा गया है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही