Search

 
 
 

लातेहार :  क्रिसमस की होर्डिंग लगाते समय करंट लगने से युवक घायल

जिले के बरवाडीह प्रखंड मुख्यालय में बुधवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया. यहां झारखंड सरकार के क्रिसमस शुभकामना संदेश का होर्डिंग लगाते समय एक युवक 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया.
 

Latehar :   जिले के बरवाडीह प्रखंड मुख्यालय में बुधवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया. यहां झारखंड सरकार के क्रिसमस शुभकामना संदेश का होर्डिंग लगाते समय एक युवक 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया. इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया है. घायल युवक की पहचान पलामू जिले के पतरातू निवासी शिवपूजन साव के बेटे राजा कुमार (25) के रूप में हुई है.

Uploaded Image

11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से हुआ हादसा 

जानकारी के अनुसार, वह बरवाडीह पंचायत सचिवालय के सामने क्रिसमस पर्व को लेकर बधाई संदेश का होर्डिंग लगा रहा था, तभी अचानक हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया. करंट लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल बरवाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सा प्रभारी डॉ. मंटू कुमार ने प्राथमिक उपचार किया. इसके बाद युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे एमएमसीएच, मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया है.घटना के समय झामुमो प्रखंड अध्यक्ष शशिभूषण तिवारी भी मौके पर मौजूद थे. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही