Search

 
 
 

लातेहार : दोस्तों के साथ नहाने गए युवक की कुएं में गिरने से मौत

अपने चार दोस्तों के साथ कुंआ में नहाने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई. घटना सदर थाना क्षेत्र के रिचुघुटा गांव की है. युवक की पहचान सदर प्रखंड के पेशरार गांव के निवासी 18 वर्षीय कुलदीप प्रजापति के रूप में हुई है.
 

Latehar : अपने चार दोस्तों के साथ कुंआ में नहाने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई. घटना सदर थाना क्षेत्र के रिचुघुटा गांव की है. युवक की पहचान सदर प्रखंड के पेशरार गांव के निवासी 18 वर्षीय कुलदीप प्रजापति के रूप में हुई है. 

 

परिजनों के अनुसार कुलदीप प्रजापति अपने चार दोस्तों के साथ गुरूवार को घर के पास में ही कुएं में नहाने गया था. कुएं में नहाने के क्रम में उसका पैर फिसल गया और वह कुंआ में गिर गया. गहरे कुंआ के पानी में डूबने से कुलदीप प्रजापति की मौत हो गई. ग्रामीणों द्वारा परिजनो को इसी सूचना दी गई.

 

 इसके बाद काफी मशक्करत के बाद उसे निकाला गया. तब तक उसकी उसकी मौत हो चुकी थी. घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. ग्रामीणों ने इसकी सूचना सदर थाना की पुलिस को दी. स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही