Search

 
 
 

लातेहारः फाइनेंसर के नाम पर वाहन मालिकों से रंगदारी वसूलने का आरोप

कई वाहन मालिकों ने आरोप लगाया है कि क्षेत्र के कुछ दबंग प्रवृत्ति के लोग जबरन सड़क पर वाहनों को रोककर लोन बकाया होने का हवाला देते हुए उनसे प्रत्येक माह अवैध रूप से पैसे वसूल रहे हैं.
 

Latehar : लातेहार के जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र में फाइनेंसर के नाम पर वाहन मालिकों से रंगदारी वसूली का मामला सामने आया है. कई वाहन मालिकों ने आरोप लगाया है कि क्षेत्र के कुछ दबंग प्रवृत्ति के लोग जबरन सड़क पर वाहनों को रोककर लोन बकाया होने का हवाला देते हुए उनसे प्रत्येक माह अवैध रूप से पैसे वसूल रहे हैं. पीड़ितों का दावा है कि इस अवैध लेन-देन से संबंधित ऑनलाइन पेमेंट के साक्ष्य भी उनके पास उपलब्ध हैं.


वाहन मालिकों का कहना है कि यदि संबंधित लोगों के बैंक खातों की जांच कराई जाए, तो पूरा मामला उजागर हो सकता है. आरोप है कि ये लोग स्वयं को फाइनेंस कंपनी से जुड़ा बताकर वाहन मालिकों को डराने- धमकाने का प्रयास करते हैं. भुगतान नहीं करने पर वाहन जब्त करने की धमकी भी देते हैं. पीड़ितों के अनुसार, यह अवैध वसूली लंबे समय से लगातार की जा रही है, जिससे वाहन मालिकों में भय का माहौल बना हुआ है. पीड़ित वाहन मालिकों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही