Search

 
 
 

लातेहार: नगर पंचायत की कार्रवाई, नो पार्किंग जोन से हटाए गए वाहन

Latehar: नगर पंचायत लगातार एक्शन में है. उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता के निर्देश पर सड़क सुरक्षा को लेकर नगर पंचायत सड़कों में अवैध पार्किंग को लेकर लगातार कार्रवाई कर रहा है. शुक्रवार को नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन के निर्देश पर नगर प्रबन्धक राज कुमार वर्मा ने नो पार्किंग जोन में अवैध पार्किंग के खिलाफ कार्रवाई की है.
 

Latehar: नगर पंचायत लगातार एक्शन में है. उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता के निर्देश पर सड़क सुरक्षा को लेकर नगर पंचायत सड़कों में अवैध पार्किंग को लेकर लगातार कार्रवाई कर रहा है. शुक्रवार को नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन के निर्देश पर नगर प्रबन्धक राज कुमार वर्मा ने नो पार्किंग जोन में अवैध पार्किंग के खिलाफ कार्रवाई की है. इस दौरान धर्मपुर मोड़ से सर्किट हाउस तक सड़कों पर अवैध रूप से खड़े वाहनों को वहां से हटाया गया. 

 

नगर प्रबन्धक राज कुमार वर्मा ने कहा कि नगर पंचायत लातेहार के द्वारा अवैध पार्किंग पर लगातार कार्रवाई जारी है. वैसे वहां जो अवैध पार्किंग में खड़े हैं या फिर वैसे बस या टेंपो निर्धारित स्थान में नहीं रुक कर अन्य स्थानों में अपने वाहन को रोक के सवारी का उतार-चढ़ाव कर रहे हैं, वैसे वाहनों को चिन्हित कर जिला परिवहन कार्यालय लातेहार के द्वारा फाइन किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि सर्किट हाउस से धर्मपुर चौक से सब्जी बाजार तक और थाना चौक के आसपास नो पार्किंग जोन निर्धारित है. 

 

उन्होंने सभी वाहनों से वह इधर-उधर वहां नहीं लगाकर निर्धारित स्थान गर्ल्स स्कूल के पास पार्किंग में ही वाहन लगाने की हिदायत दी है. इन्होंने कहा कि सड़कों पर अवैध पार्किंग से सड़क जाम का हमेशा आशंका रहती है और दुर्घटनाओं का भी खतरा रहता है. उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही