Search

लातेहारः दवा दुकानों में प्रशासन का छापा, प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री की हुई जांच

दवा दुकान में छापेमारी करती पुलिस-प्रशासन की टीम.

Latehar : लातेहार जिले के महुआडांड़ अनुमंडल मुख्यालय में प्रशासन व पुलिस की टीम ने दवा दुकानों में छापेमारी की. टीम ने दुकानों में प्रतिबंधित दवाइयों की बिक्री की जांच की. इस कार्रवाई से मेडिकल स्टोतर संचालकों में हड़कंप मच गया. कई मेडिकल स्टोकर संचालकों ने अपनी दुकानें बंद कर दी.


दरअसल, प्रशासन को बराबर शिकायत मिल रही थी कि दवा दुकानों में प्रतिबंधित व मादक दवाइयां बेची जा रही हैं. इस शिकायत पर उच्चाबधिकारियों के आदेश पर टीम गठित कर छापामारी की गयी. इस दौरान मेडिकल दुकानों के लाइसेंस, दवाओं के स्टॉक रजिस्टर, बिलिंग रिकॉर्ड सहित अन्य दस्तावेजों की गहन जांच की गयी. दुकानदारों को बिना डॉक्टर की पर्ची के किसी भी दवाइयों की बिक्री नहीं करने की हिदायत दी गयी.

 


अधिकारियों ने कहा कि यदि किसी भी मेडिकल दुकान में प्रतिबंधित या नशीली दवाइयों की बिक्री करते पाया गया तो दुकानदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. थाना प्रभारी मनोज कुमार ने कहा कि ऐसी शिकायतें मिल रही थीं कि दवा दुकानों में प्रतिबंधित दवाइयां बिना किसी चिकित्स क की पर्ची के बेची जा रही हैं. छापेमारी टीम में प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी तथा  महुआडांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकक शामिल थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//