Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Latehar :  छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में आजसू पार्टी भी सड़क पर उतरी

आजसू जिला अध्‍यक्ष ने छात्रों की मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि छात्रों पर बबर्तापूर्ण तरीके से लाठीचार्ज करने को कहीं से सही नहीं ठहाया जा सकता है. उन्‍होंने कहा कि सरकार छात्रों के भविष्‍य के साथ खिलवाड़ कर रही है. मौके पर आजसू के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे. तकरीबन एक घंटे तक सड़क जाम रहने के बाद आजसू नेता सड़क से उठे.
Advertisement
Advertisement

Latehar : आजसू पार्टी ने भी जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं में कथित भ्रष्‍टाचार के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज का विरोध किया है. जिला अध्‍यक्ष अमीत कुमार पांडेय के नेतृत्‍व में आसजू पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं ने समाहरणालय मोड़ के पास टायर जलाकर सड़क जाम की.

आसजू के विरोध-प्रदर्शन के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. जाम की खबर मिलने पर अंचल निरीक्षक उमेश प्रसाद सिंह मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियो को समझाने का प्रयास किया.

आजसू जिला अध्‍यक्ष ने छात्रों की मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि छात्रों पर बबर्तापूर्ण तरीके से लाठीचार्ज करने को कहीं से सही नहीं ठहाया जा सकता है. उन्‍होंने कहा कि सरकार छात्रों के भविष्‍य के साथ खिलवाड़ कर रही है. मौके पर आजसू के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे. तकरीबन एक घंटे तक सड़क जाम रहने के बाद आजसू नेता सड़क से उठे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही