Search

 
 
 

Latehar News : बंद के समर्थन में भाजपा नेताओं ने दुकानें बंद कराई

रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा के आह्वन पर 11 अगस्‍त को झारखंड बंद किया गया है. जिका असर जिले के बरवाडीह प्रखंड में देखने को मिल रहा है.
 

Latehar : रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा के आह्वन पर 11 अगस्‍त को झारखंड बंद किया गया है. जिका असर जिले के बरवाडीह प्रखंड में देखने को मिल रहा है.भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज प्रसाद के नेतृत्व में भाजपा नेता व कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और दुकानदारों से बंद को सफल बनाने की अपील की. 

 

 

भाजपा नेताओं के आह्वन पर दुकानदारों ने अपने दुकान व प्रतिष्‍ठानो को बंद कर दिया. उन्‍होने भी छात्रों पर झारखंड पुलिस के द्वारा किये गये लाठी चार्ज की  निंदा की. मौके पर प्रखंड प्रमुख सुशीला देवी और जिला परिषद सदस्य कन्हाई सिंह ने कहा कि छात्रों पर लाठी चार्ज कराना झारखंड सरकार की विफलता है. 

 

सांसद प्रतिनिधि दीपक राज ने भी कहा कि छात्रों की मांगो को नजर अंदाज कर झारखंड सरकार ठीक नहीं कर रही है. मौके पर दीपक तिवारी, मनोज यादव, प्रखंड महामंत्री प्रवीण कुमार, हेमंत कश्यप, अशोक प्रसाद व कुंदन यादव समेत भाजपा के कई नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही