Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहारः सड़क के कालीकरण में अनियमितता का आरोप

स्थानीय लोगों ने गुरुवार को सड़क पर उतरकर अनियमितता का विरोध किया और इसकी जांच कराने की मांग की. निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्राक्कलन की अनदेखी की जा रही है.
Advertisement
Advertisement
सड़क कालीकरण में बरती जा रही अनियमितता दिखाते स्थानीय लोग.

Latehar : लातेहार शहर के जुबली चौक से पॉलिटेक्निक कॉलेज मोड़ तक सड़क का कालीकरण किया जा रहा है. पथ निर्माण विभाग करीब 1.75 करोड़ रुपये की लागत से ढाई किलोमीटर लंबी इस सड़क का कालीकरण करा रहा है. स्थानीय लोगों ने संवेदक पर काम में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया है.


स्थानीय लोगों ने गुरुवार को सड़क पर उतरकर अनियमितता का विरोध किया और इसकी जांच कराने की मांग की. निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्राक्कलन की अनदेखी की जा रही है. रात के अंधेरे में कार्य कराया जा रहा है, ताकि लोग इसका विरोध नहीं कर सकें. कालीकरण में नाममात्र का अलकतरा का प्रयोग किया जा रहा है. पैरों से रगड़ खाते ही अलकतरा उखड़ जा रहा है.

 


लोगों का आरोप है कि कालीकरण बहुत ही पतला किया जा रहा है, यह अधिक दिनों तक टीक नही पायेगा. इस संबंध में पथ निर्माण प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता प्रभाकर सिंह का पक्ष लेने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया. ज्ञात हो कि यह सड़क बहुत ही महत्व पूर्ण है. यह लतेहार से बालूमाथ, चतरा व हजारीबाग जाने का  शॉर्टकट मार्ग है. इसी पथ पर तुबेद कोलियरी स्थित है. इसके अलावा बनवारी साहू महाविद्यालय समेत अन्य  कई व्यावसायिक प्रतिष्ठान अवस्थित हैं.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही