Search

 
 
 

लातेहार : नेतरहाट आवासीय विद्यालय में पूर्ववर्ती छात्र सम्मेलन का आयोजन

जिले के प्रसिद्ध नेतरहाट आवासीय विद्यालय के रंगशाला में पूर्ववर्ती छात्रों का मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में आईएएस एवं आईपीएस अधिकारियों के अलावा कई पूर्ववर्ती छात्रों ने भाग लिया.
 

Latehar : जिले के प्रसिद्ध नेतरहाट आवासीय विद्यालय के रंगशाला में पूर्ववर्ती छात्रों का मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में आईएएस एवं आईपीएस अधिकारियों के अलावा कई पूर्ववर्ती छात्रों ने भाग लिया. 

 

विद्यालय के प्राचार्य संतोष कुमार सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया और विद्यालय के उपलब्धियों पर चर्चा की. मौके पर पूर्व छात्रों ने अपने विद्यालय के दिनों की स्मृतियों को साझा किया और आपसी संबंधों को और सुदृढ़ किया.

 

मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. सांस्कृतिक प्रस्तुति के तहत स्टारलाइट इंटरनेशनल चैरिटेबल सोसायटी के कला दल संध्या सबीना किंडो द्वारा मनमोहक उरांव लोक नृत्य (कला नृत्य) की प्रस्तुति दी गई.

 

कलाकारों के जीवंत प्रदर्शन ने समारोह में चार चांद लगा दिए और झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाया.  सभी अतिथियों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए इसे यादगार बताया और कहा कि ऐसे कार्यक्रम सकारात्मरक ऊर्जा देते हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही