Search

 
 
 

Latehar : असमाजिक तत्‍वों ने घर के बाहर खड़ी वाहन में लगायी आग

Latehar :   रामधनी उरांव के अनुसार, वे रोज की तरह लातेहार से आ कर मंगलवार की शाम तकरीबन पांच बजेे वाहन को अपने घर के सामने खड़ा किया था. रात के तकरीबन 12 बजे घर के बाहर कुछ आहट सुनकर उनकी नींद खुली. घर के बाहर निकल कर देखा तो पाया कि उनकी वाहन धू-धू कर जल रही है. उन्‍होंने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक गाड़ी पूरी तरह जल चुकी थी.
 
वाहन में लगायी आग

Latehar :  जिले के गारू थाना क्षेत्र के सरयू प्रखंड के तेतरटोला में असमाजिक तत्‍वों ने मंगलवार की देर रात उत्पात मचाया है. शरारती तत्वों ने घर के बाहर खड़ी एक सवारी गाड़ी में आग लगा दी, जिससे वाहन पूरी तरह जलकर राख हो गया. घटना के बाद से पीड़ित परिवार और स्थानीय ग्रामीणों में दहशत व आक्रोश है. वाहन मालिक रामधनी उरांव ने गारू थाने में लिखित आवेदन देकर दोषियों की पहचान करने और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. 

 

इसे भी पढ़ें

 

रामधनी उरांव के अनुसार, सवारी वाहन (जेएच 03W- 3872) सरयु से लातेहार जाती थी. गाड़ी पांच वर्ष पुरानी थी और दो माह पहले ही काफी पैसा खर्च कर उसकी  मरम्मत कराई थी. उन्‍होने पुलिस को बताया कि वे रोज की तरह लातेहार से आ कर मंगलवार की शाम तकरीबन पांच बजेे वाहन को अपने घर के सामने खड़ा किया था.

 

रात के तकरीबन 12 बजे घर के बाहर कुछ आहट सुनकर उनकी नींद खुली. घर के बाहर निकल कर देखा तो पाया कि उनकी वाहन धू-धू कर जल रही है. उन्‍होंने शोर मचाना शुरू किया और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक गाड़ी पूरी तरह जल चुकी थी.

 

गारू थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर मामले की गहराई से जांच की जा रही है.  उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया यह घटना किसी आपसी दुश्मनी का नतीजा प्रतीत हो रही है. हालांकि रामधनी उरांव का कहना है कि उनकी किसी से दुश्‍मनी नहीं है. ऐसे में जांच पूरी होने के बाद ही आगजनी के असली कारणों और इसमें शामिल लोगों का खुलासा हो पाएगा. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही