Search

 
 
 

Latehar : सड़क हादसे मामले में न्‍याय की गुहार, पिता ने थाना में सौंपा आवेदन

Latehar  : बीते पांच अक्टूबर को उनका 21 वर्षीय पुत्र नीरज भुइयां बाइक (जेएच-19 जी-2544) से लातेहार से अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान उपर लोटो गांव स्थित गैस गोदाम के पास एक नि:शुल्क चिकित्सा वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट आई, जबकि बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई.
 
सौंपा आवेदन
  • सड़क हादसे में घायल पुत्र को न्याय दिलाने की गुहार
  • पिता ने थाना में सौंपा आवेदन

Latehar  :  सदर थाना क्षेत्र के नेवाड़ी (मुरूप) गांव निवासी सहादेव भुइयां ने सड़क हादसे मामले में सदर थाना प्रभारी को आवेदन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है. उन्होंने मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग की है. 

 

आवेदन के अनुसार, बीते पांच अक्टूबर को उनका 21 वर्षीय पुत्र नीरज भुइयां बाइक (जेएच-19 जी-2544) से लातेहार से अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान उपर लोटो गांव स्थित गैस गोदाम के पास एक नि:शुल्क चिकित्सा वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट आई, जबकि बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई.

 

नीरज को सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर किया गया. फिलहाल उसका इलाज रांची के एक अस्पताल में चल रहा है. सहादेव भुइयां ने बताया कि पुत्र के इलाज की व्यवस्था में व्यस्त रहने के कारण उन्होंने देर से आवेदन दिया. उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने और अपने पुत्र को न्याय दिलाने की मांग की है.

 

इसे भी पढ़ें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही