Search

 
 
 

लातेहार : सरस्वती विद्या मंदिर  में ‘एक्वा वीक’ की धूम

जिला मुख्यालय के सरस्वती विद्या मंदिर, में विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास के उद्देश्य से ‘एक्वा वीक’ का आयोजन किया  गया है.
 

Latehar :  जिला मुख्यालय के सरस्वती विद्या मंदिर, में विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास के उद्देश्य से ‘एक्वा वीक’ का आयोजन किया  गया है.  जहां 24 अप्रैल से चल रहे इस विशेष आयोजन के अंतर्गत आज विद्यालय के ‘प्रभात ए’ एवं ‘प्रभात बी’ खंड के बच्चे बच्चियों ने तरणताल (स्विमिंग पूल) में विभिन्न गतिविधियों का आनंद लिया. 

 

इस आयोजन में नन्हे विद्यार्थियों ने वॉटर स्लाइडर के माध्यम से जलक्रीड़ा का भरपूर लुत्फ उठाया. रंग-बिरंगे परिधानों में सजे बच्चों ने न केवल पानी के खेलों में हिस्सा लिया, बल्कि खेल-खेल में विज्ञान के महत्वपूर्ण सिद्धांतों को भी समझा. 

 

टीचर के मार्गदर्शन में बच्चों ने पानी में ‘तैरने और डूबने’ वाली वस्तुओं के बीच अंतर करना सीखा और उनकी पहचान की. बच्चों को पानी से प्राप्त होने वाली खाद्य वस्तुओं और जल के महत्व के बारे में भी रोचक जानकारी दी गई.विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इस ‘एक्वा वीक’ का मुख्य उद्देश्य बच्चों के भीतर से पानी का डर समाप्त करना और उन्हें प्रयोगात्मक शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना है. 

 

तरणताल में सुरक्षित वातावरण के बीच बच्चों की खिलखिलाहट ने पूरे परिसर को ऊर्जा से भर दिया. इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य उत्तम मुखर्जी के अलावा संबंधित विभागों के आचार्य एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही