Search

 
 
 

यश  की स्टारर  फिल्म Toxic फिर पोस्टपोन, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

साउथ सुपरस्टार यश की स्टारर फिल्म ‘Toxic’ एक बार फिर पोस्टपोन हो गई है. पहले यह फिल्म 4 जून को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब मेकर्स ने इस तारीख को भी टाल दिया है. खास बात यह है कि नई रिलीज डेट का अभी तक कोई ऐलान नहीं किया गया है
 

Lagatar desk : साउथ सुपरस्टार यश की स्टारर फिल्म ‘Toxic’ एक बार फिर पोस्टपोन हो गई है. पहले यह फिल्म 4 जून को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब मेकर्स ने इस तारीख को भी टाल दिया है. खास बात यह है कि नई रिलीज डेट का अभी तक कोई ऐलान नहीं किया गया है, जिससे फैंस के बीच निराशा देखी जा रही है.

 

 


 फिल्म पूरी, लेकिन ग्लोबल रिलीज की तैयारी

डायरेक्टर गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी यह पीरियड गैंगस्टर फिल्म पूरी तरह तैयार है. यश ने अपने बयान में बताया कि फिल्म को दुनिया भर में बड़े स्तर पर रिलीज करने की योजना बनाई जा रही है. इसी कारण रिलीज टाइमलाइन में बदलाव किया गया है.

 


 पहले भी टल चुकी है रिलीज

यह फिल्म पहले 19 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन धुरंधर 2 से बॉक्स ऑफिस क्लैश के चलते इसे जून तक टाल दिया गया था. उस समय खाड़ी देशों में तनाव (ईरान-इजरायल विवाद) को भी वजह बताया गया था.

 


 800 करोड़ का मेगा बजट

‘Toxic’ का बजट लगभग 700 -800 करोड़ बताया जा रहा है, जिससे यह अब तक की सबसे महंगी भारतीय फिल्मों में शामिल हो गई है. फिल्म में यश डबल रोल में नजर आएंगे.फिल्म में कई बड़ी अभिनेत्रियां शामिल हैं .कियारा अडवाणी ,नयनतारा ,हुमा क़ुरैशी ,तारा सुतारिया ,रुक्मिणी वसंत

 


यश का बयान: सब्र का फल मिलेगा

 

यश ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि कुछ फिल्में सिर्फ बनाई नहीं जातीं, बल्कि सिनेमा के प्रति प्यार को फिर से जगाती हैं. उन्होंने भरोसा दिलाया कि ‘Toxic’ एक ऐसी फिल्म होगी जिस पर दर्शकों को गर्व होगा.

 


 जबरदस्त क्रेज, लेकिन विवाद भी

फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है, खासकर KGF Chapter 2 के बाद यह यश की पहली फिल्म है. हालांकि, इसके फर्स्ट लुक वीडियो को लेकर विवाद भी हुआ था, जिसमें कुछ आपत्तिजनक सीन पर सवाल उठे थे.

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही