Search

 
 
 

Latehar News : प्रशिक्षण पूरा कर घर लौटे आर्मी जवान को सम्‍मानित किया गया

जिले के बरवाडीह प्रखंड की मंगरा पंचायत के अमडीहा गांव निवासी जितेंद्र सिंह का चयन भारतीय सेना में हुआ है. जीतेंद सिंह हैदराबाद से प्रशिक्षण पूरा कर अपने घर लौटे. श्री सिंह का सेना में चयन होने व प्रशिक्षण पूरा होने पर मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने उन्‍हें बधाई दी है.
 

Latehar : जिले के बरवाडीह प्रखंड की मंगरा पंचायत के अमडीहा गांव निवासी जितेंद्र सिंह का चयन भारतीय सेना में हुआ है. जीतेंद सिंह हैदराबाद से प्रशिक्षण पूरा कर अपने घर लौटे. श्री सिंह का सेना में चयन होने व प्रशिक्षण पूरा होने पर मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने उन्‍हें बधाई दी है. 

 

 

उन्‍होने कहा कि जीतेंद्र ने पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है. वहीं गुरूवार को यूथ कांग्रेस के प्रदेश समन्वयक विजय बहादुर सिंह श्री सिंह के आवास पहुंचे. उन्‍होने जीतेंद्र सिंह को शॉल भेंट कर व माल्‍यापर्ण कर स्‍वागत किया. 

 

उन्‍होने जीतेंद्र के माता पिता को सम्‍मानित किया. उन्‍होने कहा कि देश की आन बान व शान के लिए जीने वाले आर्मी की सेना को सम्‍मानित करना उनके लिए गौरव का क्षण है. उन्‍होने कहा कि सेना विषम परिस्थितियों में भी अपना सर्वोच्‍च बलिदान दे कर देश की सेवा करते हैं.

 

हमें उनके प्रति आदर व सम्‍मान का भाव रखना चाहिए. उन्होंने कहा कि जितेंद्र सिंह अन्‍य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं. वहीं जवान जितेंद्र सिंह ने बताया कि हैदराबाद में प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद उनकी पहली पदस्थापना पश्चिम बंगाल में हुई है. उन्‍होने कहा क‍ि उन्‍हें देश की सेवा करने का मौका मिला है, इससे बड़ी बात उनके लिए क्‍या होगी.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही