Search

 
 
 

लातेहार : ऑटो ने मारी टक्कर, दो छात्रा समेत 3 घायल, रेफर

डालटनगंज–बरवाडीह मुख्य सड़क कुटमू चौक के समीप रॉयल स्कूल के पास हुई सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गए. इसमें कक्षा नौवीं कक्षा की छात्रा शामिल है. बताया जा रहा है कि सरईडीह निवासी रमेश प्रसाद अपनी फास्ट फूड का ऑटो घर से कुटमू चौक में दुकान लगाने जा रहा था.
 

Latehar : डालटनगंज–बरवाडीह मुख्य सड़क कुटमू चौक के समीप रॉयल स्कूल के पास हुई सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गए. इसमें कक्षा नौवीं कक्षा की छात्रा शामिल है. बताया जा रहा है कि सरईडीह निवासी रमेश प्रसाद अपनी फास्ट फूड का ऑटो घर से कुटमू चौक में दुकान लगाने जा रहा था.  

 

जैसे ही कच्ची सड़क को छोड़ कर मेन रोड पर आया तो ऑटो असंतुलित हो गया और सरईडीह हाई स्कूल से पढ़ाई कर लौट रही कोटमी निवासी नंदनी कुमारी पिता कल्टु सिंह एवं मनीषा कुमारी पिता जीतन सिंह को पीछे से धक्का मार दिया. 

 

इसमें वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई. ऑटो पलट गयी और टेंपू में बैठे सरईडीह निवासी उपेंद्र प्रसाद पिता मोहन साव भी घायल हो गये. उपेंद्र प्रसाद उस ऑटो से कुटमू आ रहा था. घटना के बाद ऑटो मालिक रमेश प्रसाद अपने बेटा को बुला कर घटना स्थल से ऑटो को हटवा दिया.  

 

घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई और ग्रामीणों ने तीनों घायलों को दूसरे सवारी ऑटो से बरवाडीह स्वास्थ्य केंद्र भेजा. जहां प्रभारी चिकित्सा डॉ मंटू कुमार के द्वारा प्राथमिक इलाज कर बेहतर इलाज के लिए डालटनगंज एमएमसीएच हॉस्पिटल रेफर कर दिया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही