Search

 
 
 

लातेहारः विश्व मलेरिया दिवस पर निकली जागरूकता रैली, स्वास्थ्य कर्मियों को दिलाई शपथ

सदर अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मियों को मलेरिया की रोकथाम के लिए शपथ दिलाई गई. सिविल सर्जन कार्यालय में भी सभी कर्मियों को मलेरिया के प्रति जागरूक करते हुए इस वर्ष की थीम की जानकारी दी गई.
 
विश्व मलेरिया दिवस पर शपथ लेते स्वास्थ्य कर्मी.

Latehar : विश्व मलेरिया दिवस पर शनिवार को लातेहार सदर अस्पनताल परिसर से जागरूकता रैली निकाली गयी. सिविल सर्जन डॉ. राजमोहन खलखो व जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ. मरसा तोपनो ने हरी झंडी दिखा कर रैली को रवाना किया. रैली शहर के मेन रोड होते हुए थाना चौक तक पहुंची.


इससे पूर्व सदर अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मियों को मलेरिया की रोकथाम के लिए शपथ दिलाई गई. सिविल सर्जन कार्यालय में भी सभी कर्मियों को मलेरिया के प्रति जागरूक करते हुए इस वर्ष की थीम की जानकारी दी गई. अधिकारियों ने मलेरिया से बचाव के उपायों जैसे साफ-सफाई, जल जमाव रोकने और मच्छरों से बचाव के प्रति सजग रहने की अपील की. कार्यक्रम में सिविल सर्जन, जिला मलेरिया पदाधिकारी, जिला वीबीडी सलाहकार, डीपीएम, डीपीसी आयुष्मान भारत, जिला कुष्ठ सलाहकार समेत  स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे.

 


इस बीच डीसी संदीप कुमार ने कहा कि मलेरिया उन्मूलन के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी है. जागरूकता, समय पर जांच और उपचार से ही इस बीमारी पर प्रभावी नियंत्रण संभव है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही